छत्तीसगढ़ में सूबेदार, पुलिस उप निरीक्षक और पलटन कमांडर के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित प्रारंभिक परीक्षा में ‘न्यूज़’, ‘स्पेसरानी’, ‘हे राम’, ‘तुफैल’ और ‘भक्त प्रह्लाद’ जैसे नाम वाले उम्मीदवारों के उत्तीर्ण होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है. राज्य के विपक्षी दल कांग्रेस ने इस मामले में गड़बड़ी का आरोप लगाया है.
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) ने आरोपों को खारिज कर दिया है और कहा है कि परिणाम में दिखने वाले नाम वही हैं जो उम्मीदवारों ने अपने ऑनलाइन आवेदन पत्र में डाले व जमा किए थे. वहीं इन उम्मीदवारों ने भी अपने नामों को लेकर किसी तरह से अफवाह नहीं फैलाने की अपील की है. आयोग ने कहा कि उम्मीदवारों ने दस्तावेज सत्यापन, शारीरिक परीक्षा और प्रारंभिक परीक्षा में उन्हीं नामों का इस्तेमाल किया, जो उनके प्रवेश पत्र पर भी प्रकाशित थे.
यह भी पढ़ें : पहले बताया ‘गटर जेनरेशन’, अब ‘भारत की शान’… Gen Z को लेकर कंगना रनौत ने कैसे मारी पलटी?
किस भर्ती का है मामला
गृह विभाग के तहत सूबेदार, उप निरीक्षक और पलटन कमांडर के 341 पदों पर भर्ती के लिए सीजीपीएससी ने 12 जुलाई को छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों में प्रारंभिक परीक्षा कराई थी. परीक्षा के लिए कुल 183 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे. प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम चार अगस्त को घोषित किया गया था, जिसमें 7,301 उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए योग्य माने गए हैं.
वायरल होने पर हुआ विवाद
यह विवाद तब शुरू हुआ जब परिणाम की कथित सूची सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिसमें न्यूज, स्पेसरानी, हे राम, भक्त प्रल्हाद और तुफैल जैसे नाम थे. जिन उम्मीदवारों के नाम वायरल हुई पोस्ट में थे, उन्होंने भी आगे आकर साफ किया कि परिणाम में जो नाम दिख रहे हैं, वे उनके असली नाम हैं, और दस्तावेजों में भी यही नाम दर्ज हैं।
यह भी पढ़ें : छात्र प्रदर्शन में रांची पहुंचीं AISA चीफ नेहा बोरा पर फेंकी गई स्याही, मार्च में मची अफरा-तफरी
कांग्रेस ने उठाए सवाल
कांग्रेस नेताओं ने भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इन नामों को लेकर सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘न्यूज और स्पेस रानी को सीजीपीएससी द्वारा आयोजित उप-निरीक्षक प्री एग्जाम में सांय-सांय सफलता मिली है. दोनों को सांय-सांय बधाई. सनी लियोनी को महतारी वंदन योजना का लाभ मिलने के बाद ये विष्णुदेव जी की अभूतपूर्व उपलब्धि है. एक करोड़ रुपए के प्रतिदिन विज्ञापन देकर जनसम्पर्क विभाग को चौराहों पर इस उपलब्धि को टांगना चाहिए ताकि आने वाले दिनों में ‘रेडियो’ और स्पेस राजा भी किसी परीक्षा में सफल हो सकें.’
राज्य में प्रदेश कांग्रेस कमेटी में संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि 2023 के विधानसभा चुनावों में युवाओं के वोट हासिल करने के लिए भाजपा ने संघ लोग सेवा आयोग (यूपीएससी) की तरह परीक्षाएं कराने का वादा किया था, लेकिन अब सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है. सूची में नामों को लेकर शुक्ला ने कहा कि परीक्षा कराने में राज्य लोक सेवा आयोग और सरकार ने लापरवाही बरती है. कांग्रेस नेता ने यह आरोप लगाया कि पिछले ढाई साल में राज्य में हुई कई भर्ती और परीक्षाएं शक के घेरे में हैं.
यह भी पढ़ें : गुरुजी गायब, चपरासी बना मैथ्स टीचर! लूनी के स्कूल में छात्रों का प्रदर्शन
आयोग ने जारी किया बयान
सीजीपीएससी ने जारी एक बयान में नामों के बारे में सोशल मीडिया के दावों को ‘गुमराह करने वाला और बेबुनियाद’ बताया. आयोग ने कहा, ‘न्यूज, स्पेसरानी, हे राम, भक्त प्रह्लाद और तुफैल जैसे नामों के बारे में अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कुछ गुमराह करने वाली और तथ्यात्मक रूप से गलत जानकारी फैलाई जा रही है और उम्मीदवारों के असली नामों का मजाक उड़ाते हुए परीक्षा के नतीजे पर सवाल उठाए जा रहे हैं.’
आयोग ने कहा कि वह सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावों को “पूरी तरह से खारिज” करता है. आयोग ने कहा, ‘परीक्षा परिणाम में दिखाए गए उम्मीदवारों के नाम वही हैं जो संबंधित उम्मीदवारों ने अपने ऑनलाइन आवेदन पत्र में लिखे थे और आखिर में जमा किए थे. उम्मीदवारों ने दस्तावेज और शारीरिक परीक्षा के साथ-साथ प्रारंभिक परीक्षा भी इन्हीं नामों से दी थी, और उनके नाम प्रवेश पत्र पर भी उसी हिसाब से दिखाए गए थे.’
यह भी पढ़ें :कॉकरोच जनता पार्टी के संगठन का ऐलान, 12 लोगों को टीम में मिली जगह, कौन-सा पद संभालेंगे अभिजीत दीपके?
सीजीपीएससी ने उम्मीदवारों और आम लोगों को सलाह दी कि वे गुमराह करने वाली जानकारी पर यकीन न करें और सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट पर जारी जानकारी पर ही भरोसा करें.
उम्मीदवार क्या बोले?
सफल उम्मीदवारों में से एक, न्यूज कुमार प्रधान ने एक वीडियो संदेश में कहा कि उन्होंने सीजीपीएससी उप-निरीक्षक प्रारंभिक परीक्षा पास की है और लेकिन बिना सही जानकारी प्राप्त किए उनके नाम पर बेवजह सवाल उठाए जा रहे हैं. प्रधान ने कहा, ‘मेरा नाम न्यूज कुमार प्रधान है. मेरे 10वीं कक्षा के अंकपत्र में मेरा उपनाम नहीं लिखा है. मेरी 10वीं और 12वीं कक्षा के अंकपत्र और आधार कार्ड पर सिर्फ़ ‘न्यूज’ नाम लिखा है, उपनाम नहीं. लोगों को लगता है कि नाम गलत है.’
रायपुर ज़िले के नयापारा शहर के रहने वाले 29 साल के तुफ़ैल ने बताया कि उनके सभी दस्तावेज में उनका नाम एक जैसा ही है. उन्होंने कहा, ‘परिणाम आने के बाद, बिना किसी जानकारी या सच्चाई के ‘स्पेसरानी’, ‘न्यूज’ और ‘तुफैल’ जैसे नामों के बारे में अफवाहें फैलाई जा रही हैं. ये उन छात्रों के नाम हैं जिन्होंने सालों तक परीक्षा की तैयारी की है.’
यह भी पढ़ें : ‘जब तक चलेगा आंदोलन, तब तक…’, जंतर-मंतर के बाद अब रांची पहुंचे जुनैद, छात्रों को बांटेंगे खाना
तुफैल ने अफवाहें न फैलाने और सीजीपीएससी की पारदर्शिता पर सवाल न उठाने की अपील की. उन्होंने कहा कि ऐसे दावों से आम परिवारों के उम्मीदवारों का हौसला कम हो रहा है.
एक अन्य सफल परीक्षार्थी, हे राम ने बताया कि उनके पिता का नाम राजनारायण है और वह मुंगेली जिले के रहने वाले हैं. उन्होंने कहा, ‘मेरा नाम हे राम है और मैंने पीएससी की प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण की है. कुछ लोग मेरे नाम पर सवाल उठा रहे हैं. मेरा उपनाम कश्यप है, लेकिन यह मेरे किसी भी दस्तावेज में नहीं लिखा है. इसलिए, फार्म भरते समय मैंने सिर्फ अपना नाम ही लिखा.’
इसी तरह, भक्त प्रह्लाद ने बताया कि उनके पिता का नाम सोनराम ध्रुव है और उनके सभी दस्तावेजों में उनका नाम ‘भक्त प्रह्लाद’ ही लिखा है. उन्होंने कहा, ‘मेरा उपनाम नहीं लिखा है. कृपया मेरे नाम को लेकर अफवाह न फैलाएं.’
संबंधित खबरें
'नक्सलवाद से मुक्त होने के बाद भारत की पहली दिवाली', बस्तर में बोले PM मोदी
9 hrs agoकांकेर बिजली दफ्तर में शराब मिलने से मचा हड़कंप, जांच जारी
1 day agoछत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
4 days agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
6 days agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
13 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
17 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
17 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
20 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
22 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
27 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines