कॉकरोच जनता पार्टी के संगठन का ऐलान, 12 लोगों को टीम में मिली जगह, कौन-सा पद संभालेंगे अभिजीत दीपके?

कॉकरोच जनता पार्टी ने अपना विस्तार करना शुरू कर दिया है. बीते दिन पार्टी ने अपनी कार्यसमिति का ऐलान किया, जिसमें सबसे अहम जिम्मेदारी अभिजीत दीपके को सौंपी गई है. वहीं कार्यसमिति में कुल 12 सदस्य हैं, जिनमें पार्टी के दोनों प्रवक्ता भी शामिल हैं.

Cockroach Janata Party Chief Abhijeet Dipke

Credit: Social Media

विज्ञापन

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की राष्ट्रीय कार्यसमिति का गठन हो गया है, जिसमें अभिजीत दीपके समेत 12 लोगों को जगह मिली है. अभिजीत दीपके के छत्रपतिसंभाजी नगर स्थित घर 2 दिन चली बैठक में कार्यसमिति गठित करके उसके सदस्यों के नामों और उनकी जिम्मेदारियों का ऐलान किया गया. बैठक खत्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर बताया गया कि पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक यानी नेशनल कन्वीनर होंगे. वहीं CJP के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास और प्रवक्ता आशुतोष रांका पार्टी संगठन के सह-संयोजक होंगे.

Video: CJP के अभिजीत दिपके पर ‘अटैक’, महिला ने फेंकी चेहरे पर स्याही, लगाए जय श्रीराम के नारे

विज्ञापन

6 महीने में स्टेट को-ऑर्डिनेशन कमेटी बनाएंगे

कार्यसमिति का गठन होने के बाद अभिजीत दीपके ने ऐलान किया कि कॉकरोच जनता पार्टी को अभी राजनीतिक दल नहीं बनाया जाएगा, बल्कि इसके जरिए जमीनी स्तर पर काम किया जाएगा. अगले 6 महीने में पूरे भारत में स्टेट को-ऑर्डिनेशन कमेटी बनाई जाएंगी. वेबसाइट के जरिए सदस्यता अभियान शुरू करंगे. स्टूडेंट्स, युवाओं, प्रोफेशनल्स और वर्कर्स को एकजुट करके पार्टी से जोड़ा जाएगा. पार्टी वर्कर पार्टी को राजनीतिक दल बनते देखना चाहते हैं. लेकिन फिलहाल जमीनी स्तर पर ही काम करेंगे, ताकि जनमत संग्रह हो और फिर राजनीति में आएंगे.

राष्ट्रीय कार्यसमिति में काम करेंगे ये 12 सदस्य

बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी में अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका के बाद अजिंक्य शिंदे (35) को राष्ट्रीय संगठन प्रभारी और दीपक बालियान (26) को संगठन का सह-प्रभारी नियुक्त किया गया. अन्य पदाधिकारी आफरीन नवाज (34) राष्ट्रीय सचिव, विजय रेड्डी मल्लांगी (30) मीडिया प्रमुख, रत्ना सिंह (31) कानूनी मामलों की प्रमुख, वैष्णवी गौड़ (29) रिसर्च एंड पॉलिसी चीफ, रोहन देशपांडे (31) टेक्नोलॉजी चीफ और योगेश इंगले (33) फाइनेंस चीफ हैं. CJP की योजना पार्टी को देश के चारों दिशाओं उत्तर, दक्षिण, पूर्व, पश्चिम तक पहुंचाने की है.

नीट पेपर लीक के खिलाफ छात्र आंदोलन किया

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत के एक बयान के विरोध में अभिजीत दीपके ने कॉकरोच जनता पार्टी बनाई थी. जून में अमेरिका से लौटकर अभिजीत दीपके ने देशभर के युवाओं को अपने साथ जोड़ा और 23 जून से जंतर-मंतर दिल्ली में नीट पेपर लीक के खिलाफ आंदोलन शुरू किया था. अभिजीत दीपके के आंदोलन में ही सोनम वांगचुक भूख हड़ताल पर बैठे थे, लेकिन 22 जुलाई को हड़ताल खत्म करा दी गई थी. अपनी मांगें मनवाने के लिए CJP ने सांसद मार्च निकाला था, जिसमें प्रदर्शनकारियों पर पुलिस लाठीचार्ज और हिंसक कार्रवाई हुई.

विज्ञापन

विपक्ष ने CJP के छात्र आंदोलन को समर्थन दिया और छात्रों पर लाठीचार्ज का मुद्दा जोर-शोर से उठाया. दबाव में आकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया और कॉकरोच जनता पार्टी की जीत हो गई.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ