पहले बताया 'गटर जेनरेशन', अब 'भारत की शान'… Gen Z को लेकर कंगना रनौत ने कैसे मारी पलटी?

बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने युवा पीढ़ी को गटर जेनरेशन बताकर विवाद खड़ा कर दिया था, लेकिन अब कंगना के सुर कुछ बदले-बदले नज़र आ रहे हैं. उन्होंने शुक्रवार को अपनी बात से यू-टर्न लेते हुए Gen Z युवाओं को देश की ताकत और गर्व बताया.

Kangana Ranaut on GenZ

Credit: Social Media

विज्ञापन

बीजेपी सांसद और बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत पिछले कुछ दिनों से युवाओं के बीच काफी सुर्खियों में रहीं, लेकिन उन्हें प्यार नहीं सिर्फ नफरत ही मिली. इसकी वजह था उनका एक स्टेटमेंट, जो कंगना ने Gen Z पीढ़ी के युवाओं के लिए कहा था. उन्होंने इस युवा पीढ़ी को गटर जेनरेशन बताकर विवाद खड़ा कर दिया था, लेकिन अब कंगना के सुर कुछ बदले-बदले नज़र आ रहे हैं. उन्होंने शुक्रवार को अपनी बात से यू-टर्न लेते हुए Gen Z युवाओं को देश की ताकत और गर्व बताया. कंगना ने कहा कुछ लोगों की वजह से सभी को नहीं जज करना चाहिए.

ये भी पढ़ें: ‘अपनी मर्जी से जीने के लिए…’, Kangana Ranaut ने Gen Z को दी सलाह, क्या बोलीं एक्ट्रेस?

विज्ञापन

कंगना ने और क्या कहा?

संसद के बाहर मीडिया से बात करते हुए कंगना रनौत ने कहा कि सिर्फ 10-15 युवा ही ऐसे हैं, जो पूरी पीढ़ी का नाम खराब कर रहे हैं. उनका कहना है कि देश को आगे ले जाने में Gen Z युवाओं को बहुत बड़ा हाथ है. कंगना ने कहा- ”ये पीढ़ी सरकार का ही पार्ट है. ये उनका जनादेश है, जिसे मोदी सरकार इतने सालों से पूरा कर रही है. इस पीढ़ी का सोशल मीडिया पर वायरल हो रही क्लिप्स से कहीं ज्यादा योगदान है.” कंगना ने अपनी सफाई में झारखंड में हो रहे छात्र विरोध प्रदर्शन का ज़िक्र करते हुए कहा कि ये बच्चे युवाओं की पॉजिटिव भागीदारी का एक जीता-जागता सबूत हैं.

खिलाड़ियों का भी किया ज़िक्र

मंडी से बीजेपी सांसद ने मीडिया से बातचीत के दौरान भारत के लिए मेडल लाने वाले खिलाड़ियों का भी ज़िक्र किया. उन्होंने कहा कि उन युवाओं ने पीएम मोदी को अपने मेडल समर्पित किए हैं. कंगना ने इस बीच Gen Z पीढ़ी के सामने एक सवाल रखते हुए कहा कि क्या ये बच्चे पर्यावण से जुड़ी मुहिम या हैंडलूम कारीगरों का समर्थन के लिए अपने हाथ बढ़ाएंगे. आपको बता दें कि दिल्ली में जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के बाद जो युवाओं के वीडियो सामने आए थे, उनकी कंगना रनौत ने कड़ी आलोचना की थी. उन्होंने Gen Z को गटर जेनरेशन बताते हुए कहा कि वो अपने पेरेंट्स की कमाई पर ऐश करते हुए ड्रग्स, शराब और कैजुएल रिश्तों को बढ़ावा दे रहे हैं. अपने ऐसे बयानों के बाद कंगना और बीजेपी दोनों को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ