रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दो ग्रुप के बीच खूनी झड़प हुई। मौदहापारा राजबंधा मैदान के पास देर रात बलवा हुआ। दो पक्षों के बीच में काफी झगड़ा हुआ। चाकू, तलवार और फरसा भी चले। झड़प में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के बात इलाके में तनाव है।

विज्ञापन

जनाकारी के मुताबिक इलाके के बदमाश आसिफ और फिरोज के बीच वर्चस्व की लड़ाई की वजह से बलवा हुआ है। बाहरी बदमाशों ने खड़ी गाड़ियों और दुकानों में तलवार चाकू से नुकसान भी पहुंचाया है। यह झगड़ा दो पक्षों के बीच हुआ है। बदमाशों ने जमकर तलवार, चाकू, फरसा और डंडे बरसाए हैं। इससे मौदहापारा निवासी आसिफ और फिरोज गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

पुलिस ने घटना में शामिल बदमाशों के खिलाफ बलवा, हत्या का प्रयास करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ