Chhattisgarh: स्कूल में फटा गैस सिलेंडर, युवक का कटकर अलग हुआ पैर
Edited By Yashodhan Sharma

Natwar School
Edited By Yashodhan Sharma

Natwar School
रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के नटवर स्कूल (Natwar School) में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां परिसर में अचानक हाइड्रोजन गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि एक युवक का पैर कटकर अलग हो गया। वहीं विद्यालय में धमाका सुन हर कोई सहम गया। घटना में गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया है।
अग्रसेन जयंती के लिए नटवर स्कूल (Natwar School) परिसर में तैयारी चल रही है। आयोजन के लिए बेहरा पाली, निवासी 40 वर्षीय सुनील पटेल गैस सिलेंडर से गुब्बारे फुला रहा था। इस दौरान सिलेंडर फट गया, जिससे युवक का पैर कटकर अलग हो गया। सिलेंडर फटने की वजह से स्कूल के कुछ कक्षाओं की खिड़कियों के कांच टूटकर बिखर गए। गनीमत रही कि स्कूल में बच्चे नहीं थे, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

घटना की सूचना मिलने पर एडिशनल एसपी लखन पटले, सीएसपी, एसडीएम गगन शर्मा, डीईओ आरपी आदित्य मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए तत्काल अस्पताल भिजवाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: