Yashodhan Sharma
Read More
---विज्ञापन---
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ बस्तर, रायपुर के बाद अब बिलासपुर में भी डेंगू ने दस्तक दे दी है। चकरभाठा के एक बच्चे की डेंगू से मौत हो गई। उनका इलाज प्राइवेट हॉस्पिटल में चल रहा था। हॉस्पिटल प्रबंधन ने डेंगू से मौत बताई है, हालांकि स्वास्थ्य विभाग मामले में जानकारी लेने की बात कह रहा है। वहीं डेंगू से पीड़ित 3 माह के बच्चे का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
दरअसल, चकरभाठा में रहने वाली 10 साल की श्रुति गुप्ता पिछले छह दिन से निजी अस्पताल में भर्ती थी। उसे डेंगू के अलावा कुछ और भी संक्रमण था, जिसके चलते ही उसकी स्थिति गंभीर हो गई। परिजनों के मुताबिक वह बाहर घूमने गई थी, जब लौटी तो उसे परेशानी शुरू हुई।
इस दौरान उसके पिता संतोष गुप्ता ने 11 अगस्त को उसे अग्रसेन चौक स्थित हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां 6 दिनों तक डॉक्टरों ने इलाज किया। फिर स्थिति बिगड़ने पर उसे दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसकी मौत हो गई। वहीं डेंगू से पीड़ित सीपत क्षेत्र के जांजी के 3 माह के विहान का इलाज चल रहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें प्रदेश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।