---विज्ञापन---

प्रदेश angle-right

Jharkhand News: हजारीबाग में बड़ा हादसा, नदी में बस गिरने से 7 यात्रियों की मौत; PM मोदी ने जताया दुख

Jharkhand News: झारखंड के हजारीबाग में शनिवार को एक बस नदी में गिर गई। हादसे में बस सवार सात यात्रियों की मौत की खबर है जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, कुछ लोग बस में फंसे हुए भी हैं। वहीं, बस हादसे में यात्रियों की मौत पर पीएम नरेंद्र मोदी […]

---विज्ञापन---

Jharkhand News: झारखंड के हजारीबाग में शनिवार को एक बस नदी में गिर गई। हादसे में बस सवार सात यात्रियों की मौत की खबर है जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, कुछ लोग बस में फंसे हुए भी हैं। वहीं, बस हादसे में यात्रियों की मौत पर पीएम नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है।

हादसे के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने बताया कि लोगों की मदद से राहत बचाव कार्य चलाया जा रहा है। घायलों के नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल, मृतकों और घायलों की पहचान नहीं हो पाई है।

---विज्ञापन---

गिरिडीह से रांची आ रही थी बस

जानकारी के मुताबिक, हादसे की शिकार बस हजारीबाग के रास्ते गिरिडीह से रांची आ रही थी। इसी दौरान बस हजारीबाग के सेवाने नदी में पलट गई। हादसे के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को नदी से निकाला और नजदीकी शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज हजारीबाग में भर्ती कराया।

बताया जा रहा है कि बस का एक पूर्जा टूट गया जिसके बाद बस अनियंत्रित होकर हजारीबाग-बगोदर NH-100 पर सेवाने नदी पर बने पुल से नीचे गिर गई। हादसे के बाद उपायुक्त नैंसी सहाय के निर्देश पर राहत कार्य शुरू किया गया है।

---विज्ञापन---

 

First published on: Sep 17, 2022 06:51 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola