बिहार में टूटी पटरी से गुजरी ट्रेन; वैशाली एक्सप्रेस के ड्राइवर ने कैसे बचाई 500 से ज्यादा यात्रियों की जान?

Indian Railways Train News: वैशाली एक्सप्रेस ट्रेन हादसे का शिकार होने से बच गई। ट्रेन टूटी हुई पटरी के ऊपर से गुजरी और डगमगाने लगी, लेकिन ड्राइवर के कारण हादसा नहीं हुआ और ट्रेन पैसेंजरों की जान भी बच गई, आइए जानते हैं कैसे?

Vaishali Express Train

Vaishali Express Train

विज्ञापन

Vaishali Express Crossed Over Broken Track: बिहार में एक ट्रेन हादसा होने से बच गया। अगर ट्रेन डिरेल हो जाती तो 500 से ज्यादा यात्रियों की जान चली जाती। जी हां, वैशाली एक्सप्रेस टूटी हुई पटरी के ऊपर से गुजर गई। जैसे ही ट्रेन पटरी से क्रॉस हुई, डगमगाने लगी। ट्रेन को इधर उधर हिलते देख यात्रियों में चीख पुकार मच गई, फिर अचानक ट्रेन रुक गई। पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकी और उतर देखा तो पटरी टूटी हुई थी। उसने घटना की जानकारी तुरंत स्टेशन मास्टर, रेलवे अधिकारियों और RPF को दी। करीब 30 मिनट ट्रेन रुकी रही। पुलिस और अधिकारियों ने आकर टूटी पटरी की जांच की। अधिकारियों ने पटरी टूटने की जांच के आदेश दे दिए हैं। साथ ही ट्रेन में टेक्निकल फॉल्ट की चेकिंग करने के बाद उसे आगे रवाना कर दिया गया।

यह भी पढ़ें:‘मैं नहीं मारता तो वो मेरे टुकड़े कर देती’; महालक्ष्मी मर्डर केस में आरोपी के रौंगटे खड़े करने वाले खुलासे

Advertisment

ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकी थी ट्रेन

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बिहार में बेगूसराय-खगड़िया रेलखंड पर दनौली फुलवरिया और लाखो स्टेशन के बीच रेलवे फाटक नंबर 41 के पास पटरी क्रैक थी, लेकिन पैसेंजरों से भरी स्पीड से दौड़ रही वैशाली एक्सप्रेस ट्रेन इस टूटी पटरी के ऊपर से गुजर रही। गनीमत रही कि ट्रेन डगमगाई तो पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। अगर वह ऐसा नहीं करता तो आगे जाकर ट्रेन डिरेल हो सकती है। उसने सूझबूझ से काम लेते हुए पैसेंजरों की जान बचा ली। मामले का खुलासा होते ही स्टेशन मास्टर ने इसी पटरी से गुजरने वाली तिनसुकिया-राजेंद्र नगर एक्सप्रेस ट्रेन को लाल झंडी दिखाई और वही रोक दिया। राज्यरानी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों का रूट भी डायवर्ट किया गया।

रेल मंत्रालय ने तलब की घटना की जांच रिपोर्ट

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रेलवे के इंजीनियरों ने टूटी पटरी की मरम्मत कर दी है। हालांकि रूट पर ट्रेनों की आवाजाही सामान्य हो गई है, लेकिन रेलवे मंत्रालय ने घटना की जांच रिपोर्ट तलब कर ली है। बता दें कि अगस्त 2024 में भी बिहार में पटना-गया रूट पर एक ट्रेन हादसा होने से बचा था। नियाजीपुर हॉल्ट के पास बिजली की हाईटेंशन तार टूटकर गिर गई थी, जिस वजह से ट्रैक के आस-पास आग लग गई थी। पूरी पटरी में करंट दौड़ गया था, गनीमत रही कि उस वक्त पटरी से कोई ट्रेन नहीं गुजरी, वरना बड़ा हादसा होता।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ