60 दिन नहीं बिकेगा शराब-मांस, प्रयागराज में महाकुंभ को लेकर CM योगी आदित्यनाथ ने जारी किया फरमान

Maha Kumbh Mela 2025 Updates: महाकुंभ 2025 में प्रयागराज में शराब-मांस की बिक्री बैन रहेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे लेकर फरमान जारी किया है। सभी वर्गों की स्पेशल मीटिंग बुलाकर महाकुंभ से जुड़े निर्देश दिए गए।

CM Yogi Adityanath

Maha Kumbh Mela 2025 Update: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में लगने वाले महाकुंभ 2025 की तैयारियां जोरो-शोरों से चल रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाकुंभ का लोगो, वेबसाइट और मोबाइल ऐप लॉन्च कर चुके हैं। महाकुंभ मेला 14 जनवरी 2025 से 26 फरवरी 2025 तक चलेगा। इस साल पहला शाही स्नान 14 जनवरी को मकर संक्रांति के दिन और दूसरा 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन होगा। इस मेले में देश-दुनिया से श्रद्धालु आकर पवित्र गंगा में आस्था की डुबकी लगाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने बुलाई थी सभी वर्गों की मीटिंग

महाकुंभ की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को एक बैठक बुलाई थी। इस बैठक में 13 अखाड़ों, खाक चौक, दंडी बाड़ा और आचार्य बाड़ा के प्रतिनिधियों न हिस्सा लिया था। इसमें उन्होंने फरमान जारी किया कि महाकुंभ 2025 के दौरान पूरे 2 महीने प्रयागराज में मांस और शराब की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। इस आदेश का उल्लंघन करने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसलिए लोगों की धार्मिक आस्था और भावनाओं का ख्याल रखते हुए इस आदेश का दिल से सम्मान करें और इसे दिल से मानें।

विज्ञापन

मीटिंग में मुख्यमंत्री ने यह निर्देश भी दिए

प्रदेश सरकार की ओर से इस फरमान से संबंधित प्रेस विज्ञप्ति भी जारी कर दी गई है। बैठक में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने आश्वासन दिया कि महाकुंभ के दिनों में ब्रह्मलीन होने वाले साधु-संतों की समाधि के लिए जमीन जल्दी ही आरक्षित कर दी जाएगी। उत्तर प्रदेश में गोहत्या अपराध है और इस अपराध को करने वाले को कड़ी सजा दिए जाने का प्रावधान है। प्रदेश में 14 लाख से ज्यादा गोवंश संरक्षित हैं। साधु संतों, संन्यासियों, आचार्यों से अनुरोध है कि वे कानूनन सत्यापन करने के बाद किसी को आश्रम में प्रवास करने की अनुमति प्रदान करें।

विज्ञापन

पुलिस और प्रदेशवासियों से सहयोग की अपील

महाकुंभ 2025 की वेबसाइट http://kumbh.gov.in है। Mahakumbhmela2025 मोबाइल ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। महाकुंभ के लोगो पर सर्वसिद्धप्रद: कुम्भ: और प्रयागराज महाकुंभ 2025 लिखा है। प्रदेशवासियों से अपील है कि वे महाकुंभ की भव्यता और विशालता बढ़ाने में सरकार को सहयोग करें। महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो और किसी तरह कोई हादसा या घटनाक्रम न होने पाए, इसके लिए प्रदेश पुलिस और वॉलंटियर्स 24 घंटे सतर्क रहें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ