बिहार angle-right

बिहार में यह छात्रा बनी एक दिन का जिला शिक्षा पदाधिकारी

रविकेश उपाध्याय की रिपोर्ट: बिहार में एक छात्रा को एक दिन का जिला शिक्षा पदाधिकारी बनाया गया है। यहां रोहतास जिले के तिलौथू स्थित मध्य विद्यालय पतलुका की आठवीं कक्षा की छात्रा सलोनी कुमारी काे एक दिन का जिला शिक्षा पदाधिकारी बनाया गया। छात्रा का नशे के खिलाफ गीत का वीडियो वायरल होने के बाद […]

---विज्ञापन---

रविकेश उपाध्याय की रिपोर्ट: बिहार में एक छात्रा को एक दिन का जिला शिक्षा पदाधिकारी बनाया गया है। यहां रोहतास जिले के तिलौथू स्थित मध्य विद्यालय पतलुका की आठवीं कक्षा की छात्रा सलोनी कुमारी काे एक दिन का जिला शिक्षा पदाधिकारी बनाया गया। छात्रा का नशे के खिलाफ गीत का वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारियों ने यह निर्णय लिया।

डीएम ऑफिस में खूद रोहतास DM धर्मेंद्र कुमार ने भी सलोनी का नशा के खिलाफ गया गीत सुना तथा सलोनी को पुरस्कृत भी किया। सलोनी कुमारी को सम्मान देने के लिए सासाराम के जिला शिक्षा पदाधिकारी संजीव कुमार ने भी उसे सम्मानित किया। साथ ही उसे DEO की कुर्सी पर भी बैठाया।

छात्रा ने मीडिया से बात करते हुए कहा, वह नशे को लेकर लगातार गीत गाती है। सभी लोग नशे से दूर रहें और पढ़ाई-लिखाई पर विशेष ध्यान दें। जिला शिक्षा पदाधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि उनकी कोशिश है कि विभाग से सलोनी को संगीत के क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं मिले। उन्हें विशेष ट्रेनिंग के लिए विशेष शिक्षकों की भी जरूरत होगी तो वह भी विभाग पूरा करेगी।

First published on: Dec 31, 2022 10:36 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें