'JDU को खा जाएगी BJP', तेजस्वी यादव ने निशांत कुमार पर फिर दिया बड़ा बयान

Bihar Politics Latest News: बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है। इस बीच सीएम नीतीश के बेटे निशांत कुमार को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने फिर बड़ा बयान दिया है।

Tejashwi Yadav on Nishant Kumar

Tejashwi Yadav

विज्ञापन

Tejashwi Yadav on Nishant Kumar: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बिहार में चुनावी मौसम शुरू होने से पहले लगातार निशांत कुमार पर बयान दे रहे हैं। तेजस्वी ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को राजनीति में आना चाहिए। जेडीयू के मंत्री नहीं चाहते हैं कि वे राजनीति में आएं। निशांत बाबा मेरे भाई हैं। मैं तो इतना ही कहूंगा कि वे जल्दी से आ जाएं वरना बीजेपी खा जाएगी जेडीयू को। रोजाना बीजेपी और जेडीयू के नेता बैठकें कर रहे हैं।

Advertisment

तेजस्वी ने कहा कि शरद जी बनाई पार्टी को बीजेपी हड़पना चाहती है। अगर वे राजनीति में आते हैं तो पार्टी बच जाएगी। इस दौरान तेजस्वी ने जेडीयू के मंत्रियों और बीजेपी लीडरशिप पर निशाना साधा। तेजस्वी ने कहा कि बीजेपी की लीडरशिप रोज जेडीयू के साथ बैठकें कर रही हैं। निशांत हमारे मित्र रहे हैं। हम भी एक सीमा तक ही बयान दे सकते हैं।

आखिरी बार मंत्रिमंडल विस्तार किया

नीतीश कुमार सरकार के कैबिनेट विस्तार पर तंज कसते हुए कहा तेजस्वी ने कहा कि आखिरी बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंत्रिमंडल का विस्तार कर रहे हैं। अब उनको आगे मौका नहीं मिलने वाला है। बिहार में 2025 में एनडीए मुक्त सरकार बनने जा रही है।

विज्ञापन

बीजेपी ने किया पलटवार

नेता प्रतिपक्ष के बयान पर बीजेपी ने बड़ा पलटवार किया है। बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि आप मित्रता नहीं निभा रहे हैं। उनको अपने ऊपर आता हुआ संकट दिखाई दे रहा है। वो डरे हुए हैं। अगर सीएम नीतीश के बेटे राजनीति में आएंगे, तो उनका क्या होगा। वे बैचेनी में इस तरह के बयान दे रहे हैं। नीतीश कुमार स्वयं निर्णय लेने में सक्षम हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ेंदेश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ