पेन किलर दवाएं लेकर चुनावी सभाएं कर रहे तेजस्वी, जनता को कमर पर बंधी बेल्ट दिखाते आए नजर

Tejashwi Yadav Health: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव तेज कमर दर्द से परेशान हैं, फिर भी लगातार रैलियां कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में उन्होंने बताया कि डॉक्टरों ने खड़े होने से भी मना किया है और बेड रेस्ट का सुझाव दिया है। लेकिन इसके बाद भी वह लगातार जनता के बीच पहुंच रहे हैं।

Tejashwi Yadav

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव। (File Photo)

Bihar Lok Sabha Election 2024 : देश इस समय चुनावी रंग में रंगा हुआ है। लोकसभा चुनाव के 3 चरण पूरे हो चुके हैं और 4 बाकी हैं। इस बीच नेताओं की सभाएं और रैलियों का दौर चरम पर चल रहा है। वोट पाने के लिए नेता हर स्थिति का सामना करने के लिए तैयार दिख रहे हैं। कुछ ऐसा ही हाल है राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव का। उनका दावा है कि बीते कई दिनों से वह कमर में तेज दर्द का सामना कर रहे हैं। इसके बाद भी जनता के बीच पहुंच रहे हैं।

तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट की है। इसमें उन्होंने कहा कि मैं असहनीय कमर दर्द की वजह से पेन किलर इंजेक्शन और दवाएं लेकर आपके बीच घूम रहा हूं। इस पोस्ट में उनका एक वीडियो भी है जिसमें वह लोगों को अपनी कमर पर बंधी बेल्ट दिखाते नजर आए। उन्होंने लिखा कि डॉक्टर्स ने 3 सप्ताह तक बेड रेस्ट करने के लिए कहा है और पैदल चलना तो दूर खड़े होने के लिए भी मना किया है।

‘आज नहीं लड़ा तो 5 साल और झेलेगी जनता’

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी ने कहा कि इस हालात में भी मैं आपके साथ खड़ा हूं। चुनाव 5 साल में एक बार होता है। अगर आज भी आपके लिए नहीं लड़ा तो आपको 5 साल और गरीबी, महंगाई और बेरोजगारी की समस्या का सामना करना पड़ेगा। तेजस्वी ने कहा कि जब तक युवाओं को रोजगार नहीं दिलाऊंगा, शांत नहीं बैठूंगा। बता दें कि तेजस्वी यादव इस चुनाव में ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं और भाजपा पर तीखा हमला बोल रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ