'पहले लोग सेना में भर्ती होते और पेंशन पाते थे...अब उन्हें शहीद का दर्जा भी नहीं मिलता', राहुल गांधी ने साधा निशाना

कांग्रेस नेता राहुल गांधी वोट अधिकार यात्रा के दौरान लगातार मोदी सरकार पर हमला बोल रहे हैं। राहुल गांधी बुधवार को मुजफ्फरपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्हाेंने कहा कि अग्निवीर योजना शुरू करके मोदी सरकार ने देश के युवाओं के लिए सेना में भर्ती होने का रास्ता बंद कर दिया है।

Rahul gandhi, Voter adhikar Yatra, Agniveer, Congress Leader Rahul Gandhi, Bihar News, News24, राहुल गांधी, मतदाता अधिकार यात्रा, अग्निवीर, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, बिहार समाचार, न्यूज 24

लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी।

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी बिहार में वोट अधिकार यात्रा निकाल रहे हैं। राहुल गांधी ने बुधवार को मुजफ्फरपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा,’पहले लोग सेना में भर्ती होते थे और रिटायर होने के बाद पेंशन पाते थे। मोदी सरकार आई तो क्या हुआ? इसे अग्निवीर कर दिया गया। अब सेना के जवानों को पेंशन तो छोड़िए, उन्हें शहीद का दर्जा तक नहीं मिलता।’

विज्ञापन

राहुल गांधी ने कहा कि जबकि यह सब सेना के उन नियमित जवानों को मिलेगा जो अग्निवीर नहीं हैं। अग्निवीर योजना शुरू करके मोदी सरकार ने देश के युवाओं के लिए सेना में भर्ती होने का रास्ता बंद कर दिया है और उनके बीच भेदभाव पैदा कर दिया है। बिहार के युवाओं के साथ भी धोखा किया है। इस दौरान राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला।

विज्ञापन

चुनाव आयोग की मदद से जीत रहे मोदी और शाह

इस दौरान राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह और गृह मंत्री अमित शाह पिछले 20 सालों से चुनाव आयोग की मदद से ‘वोट चोरी’ करके चुनाव जीतते आ रहे हैं। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हालिया बयान का ज़िक्र किया, जिसमें ट्रंप ने युद्ध रोकने की बात कही थी। राहुल ने गुजरात मॉडल पर भी सवाल उठाए और कहा कि मोदी की लोकप्रियता नहीं, बल्कि ‘चुनावी चालें’ उनकी जीत का राज हैं।

विज्ञापन

ED, CBI और आयकर जैसी एजेंसियों पर लगाया था आरोप

राहुल ने पहले ED, CBI और आयकर जैसी एजेंसियों पर बीजेपी को जिताने में मदद करने का आरोप लगाया था, लेकिन अब वह सीधे चुनाव आयोग पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘मोदी और शाह वोट बढ़ाकर या घटाकर चुनाव जीतते हैं।’ राहुल गांधी ने कहा कि मोदी और शाह इसी खेल के चलते अब तक जीतते हुए आएं, लेकिन अब ये नहीं चलेगा। इसकी शुरुआत बिहार से होगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ