Rahul Gandhi Congress Lok Sabha Election 2024
विज्ञापन

सेना से निकाले गए अग्निवीरों को बेचने पड़ेंगे पकौड़े... BJP पर जमकर बरसे राहुल गांधी

Rahul Gandhi Bharat Jodo Nyaya Yatra Bihar: राहुल गांधी ने सासाराम में न्याय यात्रा के दौरान अग्निवीर योजना को लेकर बीजेपी पर जमकर हमला बोला।

Rahul Gandhi Bharat Jodo Nyay Yatra Sasaram Bihar: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बिहार के सासाराम में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान बीजेपी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जिसे विकास कह रही है, वह किसान और मजदूर विरोधी है। विकास के नाम पर सारी चीजें अडानी को सौंपी जा रही हैं। यह विकास नहीं, चोरी है।

‘अन्याय के खिलाफ है हमारी लड़ाई’

विज्ञापन

राहुल गांधी ने कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो हम सर्किल रेट बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि आज फसलों के लिए किसानों को उचित रेट नहीं मिल रहा है। इसलिए अपने घोषणा पत्र में हमने लीगल रूप में न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई अन्याय के खिलाफ है।

‘नौकरी से हटाए गए अग्निवार पकौड़ा बेचेंगे’

विज्ञापन

कांग्रेस सांसद ने कहा कि अग्निवीर भर्ती योजना के तहत एक लाख 50 हजार युवाओं ने आर्मी के लिए मेहनत की। उन्होंने पांच साल मेहनत की, तब सेना में उन्हें मौका मिला। कोरोना के समय से लेकर तीन साल तक दौड़ाया, फिर कहा गया कि आपको सेना में नहीं ले पाएंगे। अग्निवीर योजना में यदि चार युवा आर्मी में जायेंगे तो उसमे से तीन को नौकरी से हटा दिया जायेगा। उसमें से एक को आगे रखा जायेगा। बाकि तीन को बाहर कर दिया जायेगा। उन्हें पकौड़ी बेचना होगा।

विज्ञापन

‘अरबपतियों के लिए गरीबों का किया जा रहा दमन’

राहुल ने कहा कि आज हिंदुस्तान में दो-तीन अरबपतियों के लिए गरीबों का दमन किया जा रहा है। आर्मी का जो बजट है, उसमें सबसे ज्यादा कॉन्ट्रैक्ट अडाणी की कंपनी को दिया गया है। उन्होंने कहा कि हमें नफरत के बाजार में मोहबत की दुकान खोलनी है।

विज्ञापन

‘सबसे बड़ी जाति गरीब, फिर खुद को क्यों ओबीसी बताते हैं पीएम’

विज्ञापन

राहुल गांधी ने कहा कि हमने ऐलान किया था कि सत्ता में आने पर जातीय जनगणना कराएंगे। इस पर पीएम मोदी कहते हैं कि देश में कोई जाति है ही नहीं। सबसे बड़ी जाति गरीब होती है, लेकिन वे खुद को ओबीसी बताते हैं। राहुल ने कहा कि बीजेपी ने राम मंदिर का उद्घाटन किया। इसमें अंबानी दिखे, अडाणी दिखे और अमिताभ बच्चन समेत सारे अमीर लोग दिखाई दिए, लेकिन कोई गरीब नहीं दिखाई दिया।

विज्ञापन

केंद्र सरकार पर कांग्रेस ने लगाया खातों को फ्रीज करने का आरोप

इससे पहले, कांग्रेस नेता अजय माकन ने केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने कांग्रेस और यूथ कांग्रेस के सभी खाते फ्रीज कर दिए गए हैं। क्राउंडफंडिंग का पैसा भी फ्रीज कर दिया गया है। माकन ने कहा कि अभी हमारे पास खर्च करने के लिए, बिजली का बिल भरने के लिए, अपने कर्मचारियों को वेतन देने के लिए पैसे नहीं हैं। खातों के फ्रीज होने से सब कुछ प्रभावित होगा, न केवल न्याय यात्रा, बल्कि सभी राजनीतिक गतिविधियां प्रभावित होंगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ