बच्चे के इलाज के लिए घर में रखे थे पैसे, चोरों ने किया हाथ साफ, पुलिस पर भी उठे सवाल

Bihar News: मधेपुरा के रहटा गांव में एक घर में 10 लाख नकद समेत 20 लाख रुपये की चोरी हो गई। चोरी उस समय हुई जब घर पर कोई नहीं था। घर के सभी सदस्य अस्पताल में थे। दरअसल, घर के एक बच्चे का एक्सीडेंट हो गया था।

crime news, bihar police

Bihar News: मधेपुरा के कुमारखंड क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रहटा गांव में एक घर में 10 लाख नकद समेत 20 लाख रुपये की चोरी होने का मामला सामने आया है। यह घटना 28 मार्च को हुई, उस समय घर पर कोई नहीं था। दरअसल, घर का छोटा बेटा सड़क हादसे में बुरी तरह घायल हो गया था, जिसके चलते सभी परिजन उसके इलाज के लिए नेपाल स्थित अस्पताल में थे। पीछे से चोरों ने घर पर हाथ साफ कर लिया।

विज्ञापन

परिजनों को है शक 

बताया जा रहा है कि परिजनों ने घायल इलाज के लिए ही किसी तरह यह रकम एकत्रित की थी। चोरी की जानकारी उसी दिन कुमारखंड थाना में दे दी गई थी। घर वालों ने शक के आधार पर पुलिस में शिकायत भी की है, लेकिन अभी तक पुलिस ने मामले में कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। परिजनों ने मामले में पुलिस की जांच पर कई सवाल उठाए हैं। परिजनों ने मामले में पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक परिवार के छोटे बेटे का होली के दिन बाइक से एक्सीडेंट हो गया था। जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। बच्चे को फौरन इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि उनके ब्रेन का ऑपरेशन होना है, जिसमें 10 से 15 लाख तक खर्च आएगा। इसके बाद परिजन ने किसी तरह लोगों से मांग कर 10 लाख रुपए की व्यवस्था की। यह पैसे घर में ही रखे थे। 28 मार्च को जब घर पर कोई नहीं था चोरों ने घर से 10 लाख रुपए नकद और करीब 10 लाख के आभूषण चोरी कर लिए।

जिंदगी और मौत से जूझ रहा बच्चा

विज्ञापन

परिवार वालों ने लोकल पुलिस पर यह भी आरोप लगाया है कि घटना के बाद पुलिस की ओर से कोई एक्शन नहीं लिया गया है। एक तरफ परिवार का छोटा बेटा हॉस्पिटल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है, तो दूसरी ओर घर से 20 लाख की चोरी होने से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ