Bihar NDA Seat Sharing: बिहार में अभी तक एनडीए की तरफ से उम्मीदवारों का ऐलान नहीं किया गया है। इसकी वजह यह है कि अभी तक सीट शेयरिंग पर बात फाइनल नहीं हो पाई है। हालांकि, कहा जा रहा है कि बीजेपी 17, जेडीयू 16, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) 5 और उपेंद्र कुशवाहा-जीतनराम मांझी एक-एक सीट पर चुनाव लड़ेंगे।
काराकाट और गया सीट छोड़ सकती है जेडीयू
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जेडीयू को काराकाट और गया सिटिंग सीट छोड़नी है। कुशवाहा को काराकाट और मांझी को गया सीट मिलनी है। वहीं, जेडीयू औरंगाबाद या शिवहर सीट मांग रही है। दोनों बीजेपी की सिटिंग सीटें हैं।
जेडीयू की सीट पर उपेंद्र कुशवाहा ने किया दावा
जेडीयू की एक अन्य सिटिंग सीट पर उपेेंद्र कुशवाहा ने दावा किया है। कुशवाहा एक और सीट सिवान या सीतामढ़ी मांग रहे हैं। ऐसे में जेडीयू की सीटें कम होकर 15 हो जाएंगी। एलजेपी कोटे की नवादा सीट बीजेपी अपने पास ले रही है।
यह भी पढ़ें: लालू यादव जिस सीट से पहली बार बने सांसद, अब वहीं से बेटी रोहिणी आचार्य लड़ सकती हैं चुनाव
मुकेश सहनी को अपने कोटे से सीट देगी बीजेपी
विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी अगर एनडीए में आए तो बीजेपी उसे अपने कोटे से एक सीट देगी। इससे बीजेपी की सीटें 17 से 16 हो जाएंगी। किशनगंज सीट जेडीयू हार गई थी, लेकिन बीजेपी ने जेडीयू को फिर से ऑफर की है।
बिहार में कितने चरण में होंगे चुनाव?
बता दें कि बिहार में लोकसभा की कुल 40 सीटें हैं। यहां सभी सात चरण में वोट डाले जाएंगे। पहले चरण में औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई में 19 अप्रैल को, जबकि अंतिम चरण में एक जून को पटना साहिब, पाटलिपुत्र, जहानाबाद, नालंदा, आरा, सासाराम, बक्सर और काराकाट में मतदान होगा।
यह भी पढ़ें: नीतीश कैबिनेट विस्तार के बाद बीजेपी में गुटबाजी तेज, नाराज 12 विधायकों ने की बैठक
संबंधित खबरें
बिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
3 hrs agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
4 hrs agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
16 hrs agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
18 hrs agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
2 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
2 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
2 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
2 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines