rohini acharya saran seat lok sabha election 2024

लालू यादव जिस सीट से पहली बार बने सांसद, अब वहीं से बेटी रोहिणी आचार्य लड़ सकती हैं चुनाव

Rohini Acharya Saran Seat: लालू प्रसाद यादव की एक और बेटी लोकसभा चुनाव लड़ने जा रही हैं। खबरें हैं कि रोहिणी आचार्य सारण सीट से चुनाव लड़ सकती हैं। मौजूदा समय में यहां से बीजेपी के राजीव प्रताप रूडी सांसद हैं।

Rohini Acharya Lok Sabha Election 2024 Saran Seat: बिहार में अभी तक महागठबंधन ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि इस बार पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य भी चुनाव में अपनी किस्मत आजमा सकती हैं। उनके सारण सीट से चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई जा रही हैं।

विज्ञापन

एमएलसी सुनील सिंह के पोस्ट से शुरू हुई अटकलें

रोहिणी आचार्य उस समय सुर्खियों में आईं, जब उन्होंने अपने पिता यानी लालू प्रसाद यादव को अपनी किडनी दान कर दी थी। रोहिणी के सारण लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की अटकलें तब शुरू हुईं, जब एमएलसी सुनील सिंह ने एक्स पर एक पोस्ट कर कहा कि सारण प्रखंड के सभी कार्यकर्ताओं की हार्दिक इच्छा है कि रोहिणी को सारण लोकसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल का प्रत्याशी घोषित किया जाए। सुनील को राबड़ी देवी का मुंहबोला भाई कहा जाता है।

विज्ञापन
rohini acharya saran seat lok sabha election 2024

रोहिणी आचार्य सारण लोकसभा क्षेत्र से लड़ सकती हैं चुनाव

छपरा से पहली बार सांसद बने थे लालू यादव

गौरतलब है कि लालू प्रसाद यादव ने पहली बार 1977 में छपरा से लोकसभा चुनाव लड़ा था और जीतकर संसद पहुंचे थे। उन्होंने 2004 और 2009 में भ यहां से जीत दर्ज की थी। इसके बाद 2014 में यहां से राबड़ी देवी ने चुनाव लड़ा, लेकिन उन्हें बीजेपी के राजीव प्रताप रूडी के हाथों हार का मुंह देखना पड़ा। सारण में छह विधानसभा सीटें आती हैं। इसमें मढ़ौरा, छपरा, गरखा, अमनौर, परसा और सोनपुर शामिल हैं।

विज्ञापन

बीजेपी को घेरती रहती हैं रोहिणी आचार्य

बता दें कि रोहिणी आचार्य सोशल मीडिया एक्स पर काफी एक्टिव रहती हैं। वे अपने पोस्ट के जरिए बीजेपी-जेडीयू की सरकार पर हमला करने का एक भी मौका नहीं छोड़तीं। उन्होंने परिवारवाद पर अपने पिता के बयान के बाद बीजेपी नेता के द्वारा अपने नाम के बाद मोदी का परिवार लिखने पर भी जमकर तंज कसा था। उन्होंने कहा था कि केवल नाम से नहीं होगा, जन्म प्रमाणपत्र पर भी लिखवाना पड़ेगा।

विज्ञापन

राजद और सहयोगी दलों के बीच सीट शेयरिंग पर नहीं बन पाई बात

बता दें कि राजद और अन्य दलों के बीच सीट शेयरिंग पर अभी तक बात नहीं बन पाई है। हालांकि, बातचीत के कई दौर हो चुके हैं। ऐसा माना जा रहा है कि दिल्ली में महागठबंधन की बैठक होगी, जिसमें राज्यसभा सदस्य मनोझा और संजय यादव शामिल होंगे। कहा जा रहा है कि लालू यादव ने दो सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए हैं।

विज्ञापन

पाटलिपुत्र से उम्मीदवार हो सकती हैं मीसा भारती

रिपोर्ट के मुताबिक, सारण लोकसभा सीट से रोहिणी आचार्य को उम्मीदवार बनाया जाएगा, जबकि पाटलिपुत्र सीट पर तीसरी बार मीसा भारती चुनावी मैदान में उतरेंगी। मीसा को लगातार दो बार बीजेपी के रामकृपाल यादव के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ