बिहार: एक-दूसरे की सीटों पर दावा कर रहे NDA के सहयोगी, कब होगा उम्मीदवारों का ऐलान

Bihar Seat Sharing: बिहार में एनडीए ने अभी तक अपने उम्मीदवारों का ऐलान नहीं किया है। सीट शेयरिंग को लेकर घटक दलों में पेंच फंस गया है। कई सीटों पर मामला फंसा हुआ है।

lok sabha election 2024 nda seat sharing nitish kumar pm narendra modi

नीतीश कुमार और पीएम नरेंद्र मोदी

Bihar NDA Seat Sharing: बिहार में अभी तक एनडीए की तरफ से उम्मीदवारों का ऐलान नहीं किया गया है। इसकी वजह यह है कि अभी तक सीट शेयरिंग पर बात फाइनल नहीं हो पाई है। हालांकि, कहा जा रहा है कि बीजेपी 17, जेडीयू 16, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) 5 और  उपेंद्र कुशवाहा-जीतनराम मांझी एक-एक सीट पर चुनाव लड़ेंगे।

विज्ञापन

काराकाट और गया सीट छोड़ सकती है जेडीयू

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जेडीयू को काराकाट और गया सिटिंग सीट छोड़नी है। कुशवाहा को काराकाट और मांझी को गया सीट मिलनी है। वहीं, जेडीयू औरंगाबाद या शिवहर सीट मांग रही है। दोनों बीजेपी की सिटिंग सीटें हैं।

विज्ञापन

जेडीयू की सीट पर उपेंद्र कुशवाहा ने किया दावा

जेडीयू की एक अन्य सिटिंग सीट पर  उपेेंद्र कुशवाहा ने दावा किया है। कुशवाहा एक और सीट सिवान या सीतामढ़ी मांग रहे हैं। ऐसे में जेडीयू की सीटें कम होकर 15 हो जाएंगी। एलजेपी कोटे की नवादा सीट बीजेपी अपने पास ले रही है।

विज्ञापन

मुकेश सहनी को अपने कोटे से सीट देगी बीजेपी

विज्ञापन

विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख  मुकेश सहनी अगर एनडीए में आए तो बीजेपी उसे अपने कोटे से एक सीट देगी। इससे बीजेपी की सीटें 17 से 16 हो जाएंगी। किशनगंज सीट जेडीयू हार गई थी, लेकिन बीजेपी ने जेडीयू को फिर से ऑफर की है।

बिहार में कितने चरण में होंगे चुनाव?

बता दें कि बिहार में लोकसभा की कुल 40 सीटें हैं। यहां सभी सात चरण में वोट डाले जाएंगे। पहले चरण में औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई में 19 अप्रैल को, जबकि अंतिम चरण में एक जून को पटना साहिब, पाटलिपुत्र, जहानाबाद, नालंदा, आरा, सासाराम, बक्सर और काराकाट में मतदान होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ