चायवाला PM बन सकता, सिलेंडर वाला MP क्यों नहीं? कौन हैं Chhote Lal, 24 साल से लड़ रहे चुनाव, इस बार भी ठोक रहे ताल

Chhote Lal Independent Candidate Profile: लोकसभा चुनाव 2024 में बिहार की किशनगंज सीट से 5वीं बार छोटे लाल निर्दलीय उम्मीदवार ताल ठोक रहे हैं।

Chhote Lal Independent Candidate Kishanganj Lok Sabha Seat Bihar

Chhote Lal Independent Candidate Kishanganj Lok Sabha Seat Bihar

Chhote Lal Independent Candidate Profile: देश में 5 साल में एक बार होने वाले लोकसभा चुनाव में जहां राजनीतिक दलों के दिग्गज नेता अपनी किस्मत आजमाते हैं, वहीं कई लोग बतौर निर्दलीय उम्मीदवार चुनावी रण में उतरते है। ये लोग किसी राजनीतिक दल के सदस्य नहीं होते, बस देशसेवा करने का जज्बा दिल में लिए चुनाव लड़ते हैं। इस बार भी सामाजिक विकास की दशा और दिशा बदलने का सपना लेकर कई लोग चुनावी रण में ताल ठोक रहे हैं।

विज्ञापन

आज हम आपको ऐसे ही एक चुनाव उम्मीदवार के बारे में बताते हैं, जो घर-घर जाकर सिलेंडर डिलीवर करते हैं, लेकिन पिछले 24 साल से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं, लेकिन कभी जीते नहीं। इस बार भी उन्होंने निर्दलीय नामांकन भरा है। यह उनका 5वां चुनाव है। कभी जीतते नहीं, फिर भी चुनाव लड़ रहे क्यों? इस सवाल के जवाब में वे कहते हैं कि चायवाला प्रधानमंत्री बन सकता है तो सिलेंडर वाला सांसद क्यों नहीं बन सकता?

विज्ञापन

कौन हैं छोटे लाल महतो?

बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से एक किशनगंज लोकसभा सीट पर दूसरे फेज में 26 अप्रैल को वोटिंग होनी हैं। छोटे लाल मूलरूप से किशनगंज के ही रहने वाले हैं। वे सिलेंडर डिलीवरी का काम करते हैं और साल 2004 से विधानसभा, लोकसभा चुनाव लड़ते आ रहे हैं। हालांकि उनके पास न दफ्तर है, न पैसा और न ही समर्थकों की भीड़, फिर भी वे चुनाव लड़ते हैं। नगर निकाय चुनाव में भी ताल ठोक चुके हैं।

विज्ञापन

23 साल की उम्र में साल 2000 में विधानसभा चुनाव नामांकन भरा था, जो उम्र कम होने के कारण रिजेक्ट हो गया था, लेकिन हिम्मत नहीं हारे। उसके बाद से वे लगातार चुनाव लड़ रहे हैं। हालांकि उन्हें हर बार हजारों वोट मिलते हैं, लेकिन चुनाव आज तक नहीं जीत पाए, फिर भी कहते हैं कि कभी तो किस्मत चमकेगी। छोटे लाल पूर्व केंद्रीय मंत्री सैय्यद शाहनवाज हुसैन, तस्लीमुद्दीन समेत कई दिग्गज नेताओं के खिलाफ चुनावी रण में दावेदारी ठोक चुके हैं।

विज्ञापन

परिवार वाले चंदा जुटाने में मदद करते

छोटे लाल बताते हैं कि 2004 में पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ा था। उन्हें 11479 वोट मिले थे और वे छठे नंबर पर थे। 2009 में 5563 वोट लेकर 9वें नंबर पर, 2014 में 11392 वोट लेकर 9वें नंबर पर, 2019 में 8700 वोट लेकर 9वें नंबर पर रहे। वे जानते हैं कि चुनाव लड़ने के लिए पैसा चाहिए, लेकिन वे फिर भी चुनावी रण में उतरते हैं। घर-घर जाकर सिलेंडर डिलीवर तो करते ही हैं, साथ में डफली भी लेते हैं और जहां मौका मिलता अपने लिए चुनाव प्रचार कर लेते।

दोस्तों, रिश्तेदारों और जनता से थोड़ा बहुत चंदा मिला जाता। पत्नी मुर्गियां पालती है और पैसे जमा करते देती है। अब तो बच्चे भी ट्यूशन वगैराह पढ़ाकर पैसा जुटा लेते हैं। छोटे लाल कहते हैं कि समाज सेवा करके उन्हें अच्छा लगता है। वे चाहते हैं कि अगर सांसद बन गए तो अपने जैसे लोगों को रोजगार दिलाने के लिए काम करेंगे। भारतीय समाज से गरीबी मिटाने की इच्छा है, ताकि देश विकास हो।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ