---विज्ञापन---

बिहार angle-right

बिहार की इस लोकसभा सीट पर आज तक नहीं चुनी गईं महिला सांसद, जिले से निकले हैं 3 मुख्यमंत्री

Gopalganj Lok Sabha Seat: बिहार की गोपालगंज लोकसभा सीट सबसे हॉट सीट है और इस क्षेत्र से बिहार केा 3 मुख्यमंत्री मिले हैं। इस बार यह सीट विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के खाते में है तो आइए जानते हैं इस सीट का राजनीतिक इतिहास...

---विज्ञापन---

Bihar Gopalganj Lok Sabha Seat: बिहार में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हैं। अटकलों के बाद यहां राजद ने महागठबंधन के तहत 3 सीटें गोपालगंज, झंझारपुर और मोतिहारी मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (VIP) पार्टी को दे दी हैं। इनमें गोपालगंज सबसे हॉट सीट है।

---विज्ञापन---

जिले ने दिए बिहार को तीन सीएम 

दरअसल, गोपालगंज जिले ने बिहार को 3 मुख्यमंत्री दिए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अब्दुल गफूर गोपालगंज के ही रहने वाले थे। पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव गोपालगंज के फुलवरिया के रहने वाले हैं। इसके अलावा लालू यादव की पत्नी और बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी का मायका यहां गोपालगंज के सलार गांव में है।

मिली जानकारी के अनुसार, अब तक इस सीट पर 17 लोकसभा चुनाव हो चुके हैं, पर आज तक यहां से कोई महिला सांसद चुनाव जीतकर लोकसभा नहीं पहुंच पाई है।

---विज्ञापन---

यह है सीट का इतिहास

साल 1952 में यह सीट अस्तित्व में आई थी। पहली बार सैयद महमूद यहां से कांग्रेस की टिकट से चुनाव जीते थे। 1957 में भी सैयद महमूद यहां से सांसद चुने गए थे। इसके बाद 1971 तक लगातार यह सीट कांग्रेस पार्टी के पास रही। 1977 में जनता पार्टी की टिकट पर द्वारिका नाथ तिवारी यहां से सांसद बने थे। इसके बाद अलग-अलग चुनाव में इस सीट पर समता पार्टी, निर्दलीय, जनता दल यूनाइटेड और बीजेपी पार्टी से सांसद चुने गए हैं।

---विज्ञापन---

286424 वोटों से दर्ज की थी जीत 

साल 2019 में एनडीए के खाते से इस सीट पर जेडीयू के डॉ. आलोक कुमार सुमन ने आरजेडी के सुरेंद्र राम उर्फ महान को 2,86,424 वोटों से हराया था। 2014 में बीजेपी ने इस सीट पर अकेले चुनाव लड़ा था और यहां से पार्टी के जनक राम चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे। 2009 में यहां से जेडीयू के पूर्णमासी राम ने चुनाव जीता था।

मिली जानकारी के अनुसार, गोपालगंज लोकसभा सीट के अंतर्गत कुचायकोट, बैकुंठपुर, बरौली, गोपालगंज, हथुआ और भोरे 6 विधानसभा सीटें आती हैं। इस बार एनडीए ने डॉ. आलोक कुमार सुमन को अपना प्रत्याशी चुना है। जल्द ही वीआईपी पार्टी के मुकेश सहनी यहां से अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान करेंगे।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: मोदी’ आए तो चिकन-मटन पर लगा देंगे बैन, DMK नेता का वीडियो वायरल

First published on: Apr 08, 2024 06:25 AM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola