बक्सर से कटा टिकट तो क्या है अगला प्लान? अश्विनी चौबे 28 मार्च को करेंगे बड़ा ऐलान

Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज गया है। राजनीतिक पार्टियों ने चुनावी प्रचार में अपनी पूरी ताकत लगा दी है। भाजपा ने कई सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों के टिकट काट दिए हैं, जो पार्टी को चुनाव में नुकसान पहुंचा सकते हैं।

Ashwini-Choubey

भाजपा से टिकट कटने से नाराज हैं अश्विनी कुमार चौबे।

Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मियां बढ़ गई हैं। राजनीतिक दलों ने चुनाव में अपनी ताकत झोंक दी है। भारतीय जनता पार्टी ने अबतक 405 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। इस बार भाजपा ने मौजूदा कई सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों के टिकट काट दिए हैं। टिकट कटने से कई नेता नाराज हैं। आइए जानते हैं कि बक्सर से टिकट कटने पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे का अगला क्या प्लान है?

विज्ञापन

28 मार्च को प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे बक्सर सांसद

विज्ञापन

बिहार में एनडीए गठबंधन के तहत भाजपा के पाले में 17 लोकसभा सीटें आई हैं, जहां पार्टी ने प्रत्याशी उतार दिए हैं। बीजेपी ने बक्सर से मौजूदा सांसद और केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे का टिकट काट दिया। पार्टी ने उनकी जगह पर मिथिलेश तिवारी को उम्मीदवार बनाया है। टिकट कटने से नाराज अश्विनी चौबे 28 मार्च को अपने अगले कदम को लेकर बड़ा ऐलान करेंगे।

विज्ञापन

क्या निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे अश्विनी चौबे

बक्सर लोकसभा सीट से टिकट नहीं मिलने के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे पहली बार प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। वे गुरुवार की सुबह 11 बजे दिल्ली में अपने आवास 30 एपीजे अब्दुल कलाम रोड पर मीडिया से बात करेंगे। सूत्रों के अनुसार, अश्विनी चौबे भविष्य के कदम के बारे में जानकारी देंगे। कयास लगाए जा रहे हैं कि वे निर्दलीय ही बक्सर से चुनाव लड़ सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो भाजपा उम्मीदवार मिथिलेश तिवारी को बड़ा नुकसान पहुंचेगा और इसका लाभ इंडिया गठबंधन को मिलेगा।

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने समर्थकों से धैर्य बनाए रखने की अपील की

विज्ञापन

भाजपा से टिकट कटने के बाद बक्सर सांसद अश्विनी कुमार चौबे ने होली के दिन पहली प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने एक्स पर वीडियो शेयर कर कहा कि बक्सर समेत पूरे देशवासियों को होली की बहुत बहुत शुभकामना। बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक यह पर्व है। सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं हो सकता है। उन्होंने अपने समर्थकों को धैर्य बनाए रखना का आग्रह किया। उनके इस पोस्ट से ऐसा लगता है कि वे कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ