कौन हैं रवनीत सिंह बिट्टू? पंजाब में कांग्रेस को दिया झटका, भाजपा में हुए शामिल

Who Is Ravneet Singh Bittu : देश में लोकसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। राजनीतिक पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारी तेज कर दी है। इस बीच पंजाब में कांग्रेस के दिग्गज नेता और सांसद ने पार्टी का दामन छोड़ दिया। आइए जानते हैं कि भाजपा में शामिल हुए रवनीत सिंह बिट्टू कौन हैं।

Ravneet Singh Bittu

भाजपा में शामिल हुए रवनीत सिंह बिट्टू।

Who Is Ravneet Singh Bittu : लोकसभा चुनाव 2024 में राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टियों के बीच जोड़-तोड़ की राजनीतिक चल रही है। लोकसभा चुनाव से पहले पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने मंगलवार को भाजपा जॉइन कर ली। आइए जानते हैं कि कौन हैं रवनीत सिंह बिट्टू?

विज्ञापन

तीन बार से सांसद हैं बिट्टू

विज्ञापन

रवनीत सिंह बिट्टू कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के करीबी माने जाते हैं। वे वर्तमान में लुधियाना से सांसद हैं। रवनीत सिंह बिट्टू पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते हैं। मोदी लहर में भी उन्होंने अपनी सीट बचाने में सफलता हासिल की थी। कांग्रेस की ओर से बिट्टू 2014 और 2019 में लुधियाना लोकसभा सीट से चुनाव जीते थे, जबकि 2009 में वे आनंदपुर साहिब से सांसद बने थे।

विज्ञापन

विनोद तावड़े ने दिलाई भाजपा की सदस्यता

दिल्ली के पार्टी मुख्यालय में भाजपा के वरिष्ठ नेता विनोद तावड़े ने मंगलवार को रवनीत बिट्टू को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान पार्टी ने बुके देकर उनका स्वागत किया। लोकसभा चुनाव से पहले पंजाब में कांग्रेस के लिए यह बड़ी निराशा है। वे पंजाब कांग्रेस के दिग्गज नेता माने जाते थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

बिट्टू ने प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

भाजपा में शामिल होने के बाद रवनीत सिंह बिट्टू ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभारी हूं। मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री को पंजाब से बहुत प्यार है और वे राज्य के लिए बहुत कुछ करना चाहते हैं तो पंजाब को क्यों पीछे रहना चाहिए।

विज्ञापन

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष ने साधा निशाना

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने रवनीत सिंह बिट्टू को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बिट्टू के जाने से कांग्रेस को कम, बल्कि बिट्टू का ज्यादा नुकसान है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बिट्टू के परिवार को बहुत कुछ दिया। मुख्यमंत्री से लेकर जो कुछ भी बन सकता था, पार्टी ने इसके परिवार को दिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ