Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बिहार

Bihar: BOI ब्रांच में घुसे चोर; पैसे नहीं मिले तो ये चीज ले गए चुरा, जांच में जुटी पुलिस

बिहार के कैमूर जिले के बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में चोर घुस गए और लॉकर के पैसे छोड़कर गार्ड का हथियार और जिंदा कारतूस चोरी कर लिया।

Author
Edited By : Pooja Mishra Updated: Apr 9, 2025 14:54
Kaimur News

अजय कुमार सिंह, कैमूर

बिहार के कैमूर जिले में चोरी का अनोखा मामला सामने आया है। यहां चोरों ने बैंक ऑफ इंडिया की एक शाखा को अपना निशाना बनाया। लेकिन, यहां लॉकर की वजह से चोरों की दाल गल नहीं पाई। इसके बाद चोरों ने लॉकर के पैसों को छोड़कर गार्ड का हथियार और जिंदा कारतूस चोरी कर लिया। इस घटना की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है। पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश में जुट गई है।

---विज्ञापन---

लॉकर खोलने में असफल हुए चोर

यह मामला कैमूर जिले के रामगढ़ थानाक्षेत्र के सिसौड़ा का है। जानकारी के अनुसार यह चोरी की घटना मंगलवार की रात को हुई है। चोरों ने खिड़की के रास्ते बैंक ऑफ इंडिया की शाखा के अंदर प्रवेश किया। इसके बाद उन्होंने बैंक का लॉकर खोलने की कोशिश की, जो काफी प्रयासों के बाद नहीं खुला। जब चोर बैंक का लॉकर खोलने में नाकाम रहे, तो उन्होंने बैंक में रखे गार्ड का हथियार और जिंदा कारतूस ही चोरी कर लिया।

जांच में जुटी पुलिस

इस मामले को मोहनिया एसडीपीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि रामगढ़ थाना के बैंक ऑफ इंडिया सिसौड़ा ब्रांच में 8 अप्रैल को रात में चोरी का एक मामला दर्ज किया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड, एफएसएल टीम और जिले की टेक्निकल ब्रांच को लेकर पहुंची।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: पश्चिम रेलवे में अब बिजली से दौड़ेंगी सारी ट्रेनें, इन राज्यों से आगे निकला गुजरात

उन्होंने बताया कि चोर बैंक का लोकर खोलने में नाकाम साबित हुए, तो उन्होंने गार्ड का हथियार और जिंदा कारतूस चोरी कर लिया। बैंक के सिक्योरिटी गार्ड ने ड्यूटी करने के बाद अपना हथियार वही स्ट्रांग रूम में जमा करके गया था। हालांकि, बैंक का कैश बच गया है। पुलिस ने बताया कि बैंक का सीसीटीवी कैमरा शाम से ही बंद था।

First published on: Apr 09, 2025 02:54 PM

संबंधित खबरें