विदाई समारोह में पटना के पूर्व SSP ने गाया ऐसा गाना, जमकर हो रहा वायरल

पटना के पूर्व एसएसपी अवकाश कुमार की विदाई के लिए शानदार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अवकाश कुमार ने ऐसा भावुक कर देने वाला गाना गाया जमकर वायरल हो रहा है। पढ़ें अमिताभ कुमार ओझा की रिपोर्ट।

bihar news Ips Avkash Kumar

सोमवार को होटल मौर्या में पटना के पूर्व एसएसपी अवकाश कुमार के लिए फेयरवेल कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में पटना के सभी थानेदार, एसपी और अन्य पुलिस अधिकारी शामिल हुए थे। विदाई समारोह में पूर्व एसएसपी ने काफी शानदार गाना गाया, जिसमें जज्बातों की गहराई साफ झलक रही थी। अवकाश कुमार महज 7 महीने ही पटना के एसएसपी रहे, जिसको लेकर उन्होंने ऐसा गाना गाया जो अब जमकर वायरल हो रहा है। गाने के बोल थे मुसाफिर हूँ मै यारो… न घर है न ठिकाना…

विज्ञापन

एसएसपी के अलावा इनको भी दी गई विदाई

इस कार्यक्रम में अवकाश कुमार के अलावा सिटी एसपी सेन्ट्रल स्वीटी सहरावत, सिटी एसपी पश्चिम जे एस सरथ और सिटी एसपी पूर्वी रहे के रामदास को भी विदाई मिली। वहीं इस विदाई समारोह कि सबसे खास बात पूर्व एसएसपी अवकाश कुमार द्वारा गाया गया वो गाना रहा। मंच पर आकर अवकाश कुमार ने फिल्म परिचय के गाने से सभी का दिल जीत लिया। उनके गाने के बोल उनकी सेवा यात्रा को बयां कर रही थी। उनकी आवाज में उस पल की भावुकता झलक रही थी।

विज्ञापन

इसके बाद अवकाश कुमार ने और एक पंक्ति गुनगुनाई, जिसके बोल थे “एक राह रुक गई, तो और जुड़ गई… मैं मुड़ा तो साथ-साथ राह मुड़ गई…” इस गीत के जरिये उन्होंने शायद यह संकेत भी दिया कि पुलिस सेवा में स्थानांतरण एक सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन हर नई जगह एक नई राह लेकर आती है।

विज्ञापन

किसी पुलिस अधिकारी के विदाई समारोह में ऐसा पल बहुत कम देखने को मिलता है, जिस तरह से अवकाश कुमार ने विदाई ली। तबादला होने के बाद एसएसपी रहे अवकाश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि तबादला होना सरकार का विशेषधिकार होता है, उन्हें जो समय मिला उस कार्यकाल में बेहतर प्रदर्शन किया। यानी अपने तबादले को पूर्व एसएसपी ने सरकार का अधिकार बताया और शानदार तरीके से सबको भावुक करके विदाई ली।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ