Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बिहार

CM नीतीश कुमार इस दिन रिलीज करेंगे ‘बिहार विजन डॉक्यूमेंट 2047’; विभागीय स्तर पर काम शुरू

'Bihar Vision Document 2047': इस ‘बिहार 2047 विजन डॉक्यूमेंट’ में राज्य के विकास में आ रही चुनौतियों को मार्क किया जाएगा।

Author
Edited By : Pooja Mishra Updated: Dec 17, 2024 14:36
'Bihar Vision Document 2047'

‘Bihar Vision Document 2047’: बिहार के विकास के लिए ‘बिहार विजन डॉक्यूमेंट 2047′ तैयार किया जाने वाला है। इसके लिए राज्य स्तर पर काम किया जा रहा है। इस ‘बिहार 2047 विजन डॉक्यूमेंट’ में राज्य के विकास में आ रही चुनौतियों को मार्क किया जाएगा। साथ ही राज्य में मौजूदा संसाधनों के उपयोग पर विस्तार चर्चा की जाएगी। इस डॉक्यूमेंट के जरिए बिहार के उज्जवल भविष्य का ट्रांसफॉर्मेशनल रोडमैप को तैयार किया जाएगा। जिसमें विकास के बुनियादी ढांचे, शिक्षा, कौशल विकास और आर्थिक प्रगति को बढ़ावा देते हुए रणनीतियां सम्मिलित की जाएगी। इस ‘बिहार विजन डॉक्यूमेंट 2047′ को राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 26 जनवरी 2025 को जारी करेंगे।

BIPARD की वर्कशॉप में 30 विभाग शामिल

‘बिहार विजन डॉक्यूमेंट 2047’ निर्माण को लेकर सोमवार को BIPARD (बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान) ने एक अंतर-विभागीय परामर्श वर्कशॉप का आयोजन किया। इस वर्कशॉप में राज्य के 30 से ज्यादा विभाग के प्रतिनिधि शामिल हुए। इसमें BIPARD के डायरेक्टर जनरल केके पाठक और सामान्य प्रशासन विभाग के प्रधान सचिव डॉ. बी राजेंदर भी शामिल हुए हैं। इस दौरान केके पाठक ने टीमवर्क और कलेक्टिव अप्रोच पर जोच दिया है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: UP में 8 डिग्री तक लुढ़केगा पारा, बिहार के 15 जिलों में बारिश का अलर्ट, पढ़ें वेदर अपडेट

विकसित और समृद्ध बिहार का निर्माण

केके पाठक ने कहा कि ये वर्कशॉप 2047 तक विकसित और समृद्ध बिहार के निर्माण के लिए एक बड़ा कदम है। बिहार तभी संभव है, जब प्रदेश के सभी विभाग एक साथ मिलकर काम करें। वहीं बी. राजेंदर ने कहा कि ‘बिहार विजन डॉक्यूमेंट 2047’ राज्य के आकांक्षाओं को आकार देगा। साथ ही प्रदेश के विकास के रास्ते में आने वाली बड़ी चुनौतियों के समाधान होंगे। इस डॉक्यूमेंट की टैगलाइन ‘विकसित बिहार 2047’ होगी।

---विज्ञापन---
First published on: Dec 17, 2024 01:42 PM

संबंधित खबरें