बिहार के 11 जिलों में बारिश का अलर्ट! 72 घंटों में बदलेगा मौसम, पढ़ें IMD अपडेट

बिहार में मार्च महीने के आखिर से ही मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। यह बदलाव अप्रैल की शुरुआत में भी जारी रहा। राज्य में तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। दिन में तेज धूप और लू से लोगों को घरों से निकलने में परेशानी हो रही है।

bihar Weather

देशभर में पिछले महीने पहाड़ी इलाकों में तेज बारिश देखने को मिली, जिससे दिन में मौसम कभी सर्द, तो कभी गर्म दर्ज किया गया। अप्रैल में भी राज्य के तापमान में कोई बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है। दिन में तेज धूप और गर्म हवाओं का एहसास हो रहा है। पिछले कुछ दिनों में राज्य का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। बीते दिन अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आज भी राज्य के लिए अलर्ट जारी किया है। फिलहाल तो मौसम में गर्मी बढ़ती जा रही है, लेकिन आने वाले समय में तेज बारिश से गर्मी से राहत मिल सकती है। जानिए आज मौसम कैसा रहेगा और बीते 24 घंटों में किस जिले में कितना तापमान रहा?

विज्ञापन

आज कैसा रहेगा मौसम?

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य में अगले 72 घंटों में मौसम कैसा रहेगा, इसका अपडेट दिया है। आज दिन में तेज धूप खिली रहेगी और साथ में गर्म हवाएं भी चलेंगी। 5 अप्रैल को राज्य में ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। हालांकि, आज कई जिलों में हल्की बारिश भी देखने को मिल सकती है, लेकिन इससे मौसम में कुछ खास बदलाव नहीं देखने को मिलेगा।

विज्ञापन

किन जिलों में हो सकती है बारिश?

आने वाले 72 घंटों में राज्य के अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। वहीं, न्यूनतम तापमान में किसी भी तरह के बदलाव का कोई अपडेट नहीं दिया गया है। मौसम विभाग के मुताबकि, आज पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज , पूर्वी चंपारण, सिवान, सारण (छपरा), बक्सर, भोजपुर, पटना, भभुआ, रोहतास और औरंगाबाद में बारिश हो सकती है।

विज्ञापन

कितना रहा तापमान?

बीते 24 घंटों में राज्य में सर्वाधिक तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस (गोपालगंज) में दर्ज किया गया। इसके अलावा, वाल्मिकीनगर 37.5 (0), मोतिहारी 38.2 (0.7), पुपरी 35.8 (0.1), मधुबनी 38.2(2.5), जिरादेई 37.4 (0.5), मुजफ्फरपुर 36.6 (0.4), दरभंगा 37.2 (0.2) , सुपौल 37.2 (2.6), बक्सर 37.1 (0.6), छपरा 36.9 (0.7), भोजपुर 36.1 (-0.2), पटना 37.6 (1), वैशाली 36.2 (0) , समस्तीपुर 35.8 (0.1) , मधेपुरा 5.3 (0.5) , अगवानपुर 36.5 (0) , पूर्णिया 36.4 (1) , मुंगेर 36.4 (-0.1) , भागलपुर 36.3 (0.1) , सासाराम 15.9 (-0.6) , अरवल 25.6 (-0.1) , डेहरी 37 (1) , औरंगाबाद 35.9 (-0.6) , गया 37.2 (0) , शेखपुरा 37.7 (-0.4) , जमुई 36.2 (-0.5) और बांका में 37(-0.5) डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ