असदुद्दीन औवेसी ने वक्फ बिल को सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, बताया असंवैधानिक

कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद और एआईएमआईएम प्रमुख और हैदराबाद सांसद ओवैसी ने वक्फ बिल को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। बता दें कि बिल दोनों सदनों से पास हो चुका है।

Asaduddin Owaisi PIL Against Waqf Bill in Supreme Court

Asaduddin Owaisi

वक्फ संशोधन बिल राज्यसभा और लोकसभा से पास हो गया है। अब इसे मंजूरी के लिए राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा। इससे पहले ही एआईएमआईएम प्रमुख और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन औवेसी ने सुप्रीम कोर्ट में बिल के खिलाफ याचिका दायर की है। उनके अलावा कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद ने भी याचिका दायर की है। मोहम्मद जावेद बिहार के किशनगंज से कांग्रेस सांसद हैं। दोनों सांसद बिल को लेकर बनी जेपीसी के भी सदस्य थे।

विज्ञापन

कांग्रेस सांसद द्वारा लगाई गई याचिका में कहा गया है कि ये बिल मुस्लिमों के अधिकारों के साथ भेदभाव करने वाला है। इसके साथ ही बिल अनुच्छेद 19, 25, 26 और 29 के तहत अल्पसंख्यकों के अधिकारों की सुरक्षा का हनन भी करता है।

विज्ञापन

बिल को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन

बता दें कि वक्फ संशोधन बिल 2024 को बुधवार और गुरुवार को क्रमशः लोकसभा और राज्यसभा से मंजूरी मिल चुकी है। अब इस बिल को राष्ट्रपति के पास मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। बिल को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। गुजरात के अहमदाबाद और पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में आज मुस्लिम संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया। इसके अलावा तमिलनाडु में अभिनेता विजय के नेतृत्व वाली पार्टी ने पूरे प्रदेश में प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

चेन्नई में अभिनेता विजय ने किया प्रदर्शन

चेन्नई में टीवीके के महासचिव एन आनंद ने कहा कि केंद्र सरकार को वक्फ संपत्तियों से संबंधित मामलों में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। केंद्र सरकार वक्फ संपत्तियों के लिए खतरा बन गई है। विरोध प्रदर्शन के दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अल्पसंख्यकों के साथ विश्वासघात न करें जैसे नारे लगाए। वहीं पार्टी प्रमुख और अभिनेता विजय ने भी बिल को अल्पसंख्यक विरोधी करार दिया है। उन्होंने मांग की है कि इस बिल को केंद्र सरकार वापस ले।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ