बिहार में बेखौफ अपराधियों का वायरल हुआ वीडियो, डीजे की धुन पर करते दिखे 'तमंचे पे डिस्को'

Bihar Weapon Dance Video Viral: वीडियो के वायरल होने पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

image - 2023-12-12T155244.660

जीवेश तरुण

विज्ञापन

Bihar Weapon Dance Video Viral: बिहार में प्रशासन की लाख कोशिशों के बावजूद भी अवैध हथियार लहराने और वीडियो बनाकर वायरल करने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर बिहार से हथियार लहराते हुए डांस वीडियो सामने आया है। जिसे देख ऐसा प्रतीत होता है कि राज्य में अपराधियों मन से शासन-प्रशासन की कार्रवाई का डर खत्म हो गया है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो में बेखौफ अपराधी डीजे की धुन पर ‘तमंचे पे डिस्को’ करते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये वीडियो बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र के गौड़ा गांव का है। वीडियो के वायरल होने पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

क्या है वायरल वीडियो में 

वायरल वीडियो में एक युवक अपने दोनों हाथों हथियार लहराते दिखाई दे रहा है। तो वहीं, दूसरा युवक अपने हाथ में हथियार लेकर डीजे की धुन पर डांस करते नजर आ रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आप वीडियो में देख सकते हैं किस तरह से डीजे के धुन पर हथियार लहराकर युवक डांस करते नजर आ रहा हैं। हालांकि वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस एक्शन में आ गई है और जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन

जांच में जुटी पुलिस 

इस पूरे मामले पर एसपी योगेंद्र कुमार का कहना है कि वायरल वीडियो तेघड़ा थाना क्षेत्र के गौरा गांव की बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली और उनकी तलाश जारी है। बताते चले कि एसपी योगेंद्र कुमार ने पहले भी इस प्रकार के वायरल वीडियो पर एक्शन लेते हुए आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और अनुसंधान कर आरोपियों की गिरफ्तारी की है। इस बार भी उन्होंने स्पेशल टीम का गठन कर वायरल वीडियो की जांच और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ