INDIA की लिस्ट जारी, राबड़ी यादव समेत ये नेता जाएंगे विधान परिषद, कांग्रेस को नहीं मिली जगह

Bihar Vidhan Parishad Chunav : देश में कुछ ही दिनों में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए इंडिया गठबंधन ने शुक्रवार को प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। इस लिस्ट में राबड़ी यादव समेत पांच नेता विधान परिषद भेजे जाएंगे।

Bihar Vidhan Parishad Chunav

बिहार विधान परिषद चुनाव की लिस्ट जारी।

Bihar Vidhan Parishad Chunav : बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में पांच प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया है। राजद के चार और भाकपा (माले) के एक नेता विधान परिषद भेजे जाएंगे, जबकि महागठबंधन में कांग्रेस को स्थान नहीं मिला है।

विज्ञापन

बिहार में विधान परिषद की 11 सीटें खाली हैं, जिनके लिए 21 मार्च को वोटिंग होगी। इससे पहले इंडिया गठबंधन की ओर प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की गई। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की ओर से राबड़ी देवी, अब्दुल बारी सिद्दीकी, उर्मिला ठाकुर और फैसल अली उम्मीदवार घोषित किए गए हैं, जबकि माले से शशि यादव विधान परिषद भेजे जाएंगे।

विज्ञापन
INDIA Bihar MLC List

INDIA Bihar MLC List

विज्ञापन

कांग्रेस का कोई उम्मीदवार नहीं हुआ घोषित

लालू यादव की पार्टी आरजेडी के कोटे से चार प्रत्याशी विधान परिषद जाएंगे। इसके लिए बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी, पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी के साथ उर्मिला ठाकुर और सैयद फैसल अली के नामों की घोषणा हुई। लालू यादव और तेजस्वी यादव की सहमति के बाद यह लिस्ट जारी की है। साथ ही माले के कोटे से शशि यादव प्रत्याशी बनाई गई हैं। इंडिया गठबंधन की लिस्ट में सबसे बड़ी बात यह है कि विधान परिषद चुनाव में कांग्रेस के कोटे से कोई उम्मीदवार घोषित नहीं किया गया है।

विज्ञापन

मई में 11 सदस्यों का खत्म हो रहा कार्यकाल

विज्ञापन

बिहार विधान परिषद के 11 सदस्यों का कार्यकाल खत्म होने वाला है। उससे पहले एमएलसी चुनाव होने हैं। विधान परिषद के सदस्य सीएम नीतीश कुमार, राबड़ी देवी, संजय झा, शहनवाज हुसैन, मंगल पांडे, रामचंद्र पूर्वे, खालिद अनवर, प्रेमचंद्र मिश्र, संतोष कुमार सुमन, रामेश्वर महतो, संजय पासवान का कार्यकाल मई में खत्म हो जाएगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ