---विज्ञापन---

बिहार angle-right

बिहार में पकड़ा सैक्स रैकेट; होटल के कमरे में पहुंची पुलिस तो नजारा देख उड़ गए होश

Bihar Sex Racket: बिहार के अररिया से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां पुलिस ने एक इंटर स्टेट सैक्स रैकेट का भांड़ाफोड़ किया है। पुलिस ने यहां के एक होटल से अनैतिक काम के लिए बुलाई गई दो लड़कियों के साथ एक युवक को पकड़ा है। साथ ही होटल संचालक को भी गिरफ्तार करते […]

---खबर नीचे जारी है---

Bihar Sex Racket: बिहार के अररिया से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां पुलिस ने एक इंटर स्टेट सैक्स रैकेट का भांड़ाफोड़ किया है। पुलिस ने यहां के एक होटल से अनैतिक काम के लिए बुलाई गई दो लड़कियों के साथ एक युवक को पकड़ा है। साथ ही होटल संचालक को भी गिरफ्तार करते हुए परिसर को सील कर दिया है। पुलिस अब मामले से दूसरे राज्यों के जुड़े तारों की पड़ताल कर रही है।

दो लड़कियों समेत चार पकड़े

जानकारी के मुताबिक अररिया के नगर थाना क्षेत्र के रोटी सोटी होटल है। यहां पर पुलिस ने सोमवार देर रात छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने होटल के एक कमरे से लड़का और लड़की को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा। वहीं दूसरे कमरे में एक लड़की बैठी हुई थी। इतना ही नहीं, होटल के काउंटर पर साहबीर नाम का शख्स बैठा था। पुलिस ने सभी को हिरासत में लिया।

यह भी पढ़ेंः विवाहिता को प्रेम जाल में फंसाया, फिर पति को रास्ते से हटाया; पत्नी की बेवफाई ने उजाड़ दिया परिवार

पूछताछ में सामने आई ये कहानी

अररिया के एसपी अशोक कुमार ने बताया कि सदर एसडीपीओ रामपुकार सिंह और नगर थाना पुलिस ने ये कार्रवाई की है। पुलिस को होटल में अनैतिक काम की गुप्त सूचना मिली थी। इसी के आधार पर एक टीम को तैयार करके भेजा गया था। पूछताछ में सामने आया है कि दोनों लड़कियों को देह व्यापार के लिए असम से लाया गया था।

---खबर नीचे जारी है---

पुलिस कर रही रैकेट की जांच

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की तह तक जांच की जा रही है। उधर, अररिया में पुलिस की कार्रवाई के बाद सभी होटल संचालकों में हड़कंप का माहौल है। पुलिस को आशंका है कि जिले या फिर राज्य में और भी स्थानों पर इस तरह के अनैतिक काम के संचालित होने की आशंका है।

---खबर नीचे जारी है---

बिहार की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

First published on: Aug 29, 2023 02:04 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola