---विज्ञापन---

बिहार angle-right

Bihar Politics News: कौन हैं वो 2 नेता जो बनेंगे नीतीश कुमार के ‘वजीर’

Bihar Politics News: डिप्टी सीएम पद से नई सरकार ने भूमिहार और पिछड़ी जातियों को साधा है। विजय सिन्हा भूमिहार समुदाय से हैं और सम्राट चौधरी पिछड़ी जाति से हैं।

---विज्ञापन---

Bihar Politics News: बिहार की राजनीति में रविवार को नया अध्याय लिखा गया। निकलते दिन के साथ राजनीति की नई परतें खुलती जा रही हैं। जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ने बिहार के सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्हें एनडीए विधायक दल का नेता चुना गया है। जानकारी के अनुसार आज शाम को राजभवन में नीतीश कुमार दोबारा सीएम पद की शपथ लेंगे। बताया जा रहा है कि उनके साथ कुल 9 लोग शपथ लेंगे।

डिप्टी सीएम पद से भूमिहार और पिछड़ी जातियों को साधा 

एनडीए सूत्रों के अनुसार आज शपथ ग्रहण समारोह में बिहार में नीतीश कुमार के अलावा सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, डॉ प्रेम कुमार, विजय कुमार चौधरी विजेन्द्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, संतोष कुमार सुमन और सुमित कुमार सिंह मंत्री पद की शपथ लेंगे। किसे क्या मंत्रालय मिलेगा, यह बस अगले कुछ घंटों में साफ होने वाला है। बताया जा रहा है कि सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा नई सरकार में डिप्टी सीएम होंगे। डिप्टी सीएम पद से नई सरकार ने भूमिहार और पिछड़ी जातियों को साधा है। विजय सिन्हा भूमिहार समुदाय से हैं और सम्राट चौधरी पिछड़ी जाति से हैं।

---विज्ञापन---

सम्राट चौधरी: परिवार से विरासत में मिली है राजनीति

सम्राट चौधरी का जन्म 16 नवम्बर 1968 को मुंगेर के लखनपुर गांव में हुआ था। उनके पिता शकुनी चौधरी सात बार विधायक और सांसद रह चुके हैं। उनकी मां पार्वती देवी भी विधायक रह चुकी हैं। सम्राट चौधरी ने मदुरई से पीएफसी की डिग्री ली है। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी)
के साथ की थी। वह साल 1999 में आरजेडी की सरकार में कृषि मंत्री थे। साल 2018 में उन्होंने बीजेपी ज्वाइन की थी। मार्च 2023 में उन्हें बिहार प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष बनाया गया था। फिलहाल वे विधान परिषद सदस्य हैं।

विजय सिन्हा: पॉलिटेक्निक कॉलेज से पढ़ाई 

विजय सिन्हा का जन्म 5 जून 1967 को लखीसराय के तिलकपुर गांव में हुआ था। उनके पिता शारदा रमण सिंह स्कूल प्रभारी प्रधानाध्यापक थे। उनकी मां का नाम सुरमा देवी था। साल 1983 में उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ज्वाइन की थी। 1985 में उन्होंने मुजफ्फरपुर के राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज से पढ़ाई की। यहां वह छात्र संघ के अध्यक्ष भी रहे। साल 2005 में वह पहली बार लखीसराय से विधायक बने। वह लखीसराय सीट से लगातार तीन बार विधायक रहे। अभी वह बिहार विधानसभा के अध्यक्ष हैं।

---विज्ञापन---
First published on: Jan 28, 2024 02:28 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola