Bihar Political Crisis: बिहार में 'खेला' हुआ, नए गठबंधन से लोकसभा चुनाव 2024 के क्या बनेंगे समीकरण?

Bihar Political Crisis: साल 2019 लोकसभा चुनावों में बीजेपी को कुल 17 सीट और जदयू को 16 लोकसभा सीट मिली थीं। वहीं, आरजेडी के पास एक भी सीट नहीं है।

lok sabha election 2024

लोकसभा चुनाव 2024

Bihar Political Crisis: बिहार में नई सरकार बनने वाली है, यहां चल रहे सियासी घमासान पर सबकी निगाहें टिकी हैं। लेकिन बिहार का यह राजनीतिक संकट केवल सीएम पद तक सीमित नहीं है। दरअसल, इसके पीछे सभी राजनीतिक पार्टियों की नजर लोकसभा चुनाव 2024 पर गड़ी है। जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार किसी भी रूप में बिहार की सत्ता छोड़ना नहीं चाहते। ऐसे में जब आरजेडी द्वारा उन पर तेजस्वी यादव को डिप्टी सीएम से सीएम बनाने का दबाव बना तो उन्होंने तुरंत पाला बदल लिया।

विज्ञापन

RJD होगी कमजोर, या CPI (M-L) पर सत्ता की कुंजी

जानकारी के अनुसार RJD बिहार में अकेली बड़ी पार्टी है, जिसके पास सबसे ज्यादा विधानसभा सीट हैं। बता दें बिहार में कुल 243 विधानसभा सीटें हैं। जिसमें से कुल 79 सीटों पर आरजेडी के विधायक हैं। वहीं, बिहार में आरजेडी के बाद बीजेपी के पास विधानसभा की 78 सीटें हैं। इसके बाद JD(U) के पास 45 और कांग्रेस 19 विधानसभा सीट पर काबिज है। अब बीजेपी यहां जदयू और हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा समेत अन्य पार्टियों को किसी भी तरह अपने साथ कर लोकसभा चुनाव 2024 में किसी भी तरह ज्यादा से ज्यादा सीट लाने की कोशिश में जुटी है। बिहार के ताजा घटनाक्रम से संकेत मिले हैं की बीजेपी और जदयू साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।

विज्ञापन

बीजेपी लोकसभा में इस बार बढ़ाना चाहती है सीट

साल 2024 में वापस सरकार में आने के लिए बीजेपी बिहार समेत हर राज्य में अपना तिक्ड़म भिड़ा रही है। बिहार में साल 2019 लोकसभा चुनावों के नतीजों पर गौर करें तो यहां बीजेपी को कुल 17 सीटों पर जीत मिली थी। वहीं, जदयू के पास 16 लोकसभा सीट हैं। इसके अलावा लोक जनशक्ति पार्टी के पास 6 सीट और काग्रेस के पास 1 और आरजेडी के पास एक भी सीट नहीं है।

विज्ञापन

विधानसभा में इनके पास भी सीटें

  • एआईएमआईएम- 1
  • निर्दलीय  – 1
  • सीपीआई – 2
  • सीपीआई (एम) – 2
  • हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा (सेक्युलर) – 4
  • सीपीआई (एम-एल) – 12

ये भी पढ़ें: बिहार में क्यों हुआ ‘खेला’, नीतीश कुमार-तेजस्वी यादव के बीच अलगाव के 5 प्रमुख कारण

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ