नाले में बच्चे की लाश मिली, भड़के लोगों ने स्कूल को आग लगाई, बिहार के पटना की घटना

Bihar Patna School Student Dead Body: बच्चा स्कूल गया, लेकिन लौटा नहीं। आज तड़के 3 बजे उसकी लाश स्कूल के बाहर नाले में मिली। यह देखकर लोग भड़क गए और उन्होंने आज स्कूल की बिल्डिंग को आग लगा दी। रोड जाम करते हुए खूब बवाल काटा।

Bihar Patna School Student Dead Body Found in Drain

स्कूल के बाहर नाले में ही बच्चे की लाश मिलने से हड़कंप मचा हुआ है।

School Student Dead Body Found: बिहार के पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है। दीघा शहर के मशहूर स्कूल के बाहर नाले में 4 साल के बच्चे की लाश मिली है। बीते दिन स्कूल गया बच्चा वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश की। आज तड़के करीब 3 बजे उसकी लाश नाले से बरामद हुई। घटना की खबर फैलते ही लोग आक्रोशित हो गए।

विज्ञापन

बच्चे के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। वहीं भड़के लोगों ने आज सुबह स्कूल को आग लगा दी। स्कूल के अंदर घुसकर तोड़-फोड़ भी की। दीघा पाल्सन रोड जाम करके खूब बवाल काटा। आगजनी की खबर मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची। पटना सिटी SP चंद्रप्रकाश और DSP मौके पर मौजूद हैं। इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन

विज्ञापन

पूरी रात तलाश करते रहे परिजन

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मृतक बच्चे की पहचान 4 साल के छात्र आयुष कुमार के रूप में हुई है। वह Tiny Tot स्कूल में पढ़ता था। उसके पिता शैलेंद्र राय ने बताया कि आयुष कल स्कूल गया था। दोपहर में छुट्टी के बाद वह स्कूल में ही ट्यूशन पढ़ता था, लेकिन शाम तक वह घर नहीं आया। उसकी मम्मी उसे देखने के लिए गई तो वह स्कूल में नहीं मिला। स्कूल स्टाफ, क्लास के बच्चों से पूछने के बाद भी उसका सुराग नहीं मिला।

पूरे शहर में उसकी तलाश की गई, लेकिन वह कहीं नहीं मिला। इस आशंका से कि कहीं बच्चा नाले में तो नहीं गिर गया, एक शख्स ने नाले में झांका तो आयुष पड़ा मिला। उसे निकालकर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। घटनाक्रम देखकर लोग भड़क गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। परिजनों ने आयुष की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई है।

विज्ञापन

इलाके में तनाव का माहौल बना

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आज सुबह लोगों ने दानापुर-गांधी मैदान रोड को जाम कर दिया। दीघा आशियाना मोड़ और दीघा राम जी चक बाटा पेट्रोल पंप के पास आगजनी की। स्कूल की बिल्डिंग को भी आग के हवाले कर दिया। तोड़-फोड़ भी की। रोकने वाले लोगों से मारपीट की। बवाल होने की खबर मिलते ही पुलिस विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। बच्चे के परिजनों ने उसकी हत्या करके लाश गटर में फेंकने का आरोप लगाया है। इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ