Bihar Political Crisis: मुझे नीतीश के इस्तीफे का पता नहीं, खड़गे बोले-गठबंधन बना रहेगा, लोकतंत्र भी बचाएंगे

Bihar Political Crisis: कल 10 बजे जदयू विधायक दल की बैठक के बाद नीतीश कुमार अपना इस्तीफा राज्यपाल को देंगे। इसके साथ ही वह एनडीए के साथ सरकार बनाने के लिए बहुमत का समर्थन पत्र भी उन्हें सौंप सकते हैं।

Former Chhattisgarh Chief Minister Bhupesh Baghel Congress president Mallikarjun Kharge

बिहार राजनीतिक संकट पर कांग्रेस एक्टिव

विज्ञापन

Bihar Political Crisis: बिहार में चल रहे राजनीतिक संकट के बीच कांग्रेस पार्टी एक्टिव मोड में आ गई है। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि उन्होंने बिहार में चल रहे संकट पर जदयू को पत्र लिखा है। उनका कहना था कि राज्य में चल रहे सियासी सगर्मियों पर उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बात करने का प्रयास था। लेकिन उन्हें नहीं पता की फिलहाल नीतीश के दिमाग में क्या चल रहा है। आगे उन्होंने कहा कि उनके पास अभी जदयू के इंडिया गठबंधन से अलग होने की कोई सूचना नहीं है। उनका कहना था कि जदयू विपक्षी गठबंधन की मजबूत पार्टी में से एक है।

अगर हम एकजुट होंगे तो अच्छा प्रदर्शन करेंगे

कर्नाटक में मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा-मुझे जदयू के भारत गठबंधन से बाहर निकलने के बारे में कोई जानकारी नहीं है। नीतीश के मन में क्या है यह स्पष्ट नहीं है। ‘मैं कल देहरादून जा रहा हूं, फिर दिल्ली जाऊंगा’, जहां जाकर पूरी जानकारी लूंगा। उनका कहना था कि कांग्रेस की कोशिश सभी को एकजुट करने की है, मैंने ममता बनर्जी, लालू प्रसाद यादव और सीताराम येचुरी से बात की है। अगर हम एकजुट होंगे तो अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन

भूपेश बघेल सीनियर पर्यवेक्षक नियुक्त

जानकारी के अनुसार शनिवार को कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने पर्यवेक्षक नियुक्त संबंधी निर्देश जारी किए हैं। बताया जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फोन पर बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से संपर्क साध लिया है। वह कभी भी बिहार पहुंच सकते हैं। बताया जा रहा है कि कांग्रेस आलाकमान को जैसे ही 28 जनवरी को जदयू विधायक दल की सुबह 10 बजे मीटिंग होने की सूचना आई, कांग्रेस ने अपना पहला कदम आगे बढ़ाया। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पार्टी के कद्दावर नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को क्राइसिस कंट्रोल के लिए बिहार का सीनियर पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। अब भूपेश बघेल ही राज्य में कांग्रेस की सभी गतिविधियों और भारत जोड़ों न्याय यात्रा का समन्वय करेंगे।

विज्ञापन

कल 4 बजे हो सकता है नई सरकार का शपथ समारोह 

वहीं, बिहार से खबर आ रही है कि कल 10 बजे जदयू विधायक दल की बैठक के बाद नीतीश कुमार अपना इस्तीफा राज्यपाल को देंगे। इसके साथ ही वह एनडीए के साथ सरकार बनाने के लिए बहुमत का समर्थन पत्र भी उन्हें सौंप सकते हैं। बताया जा रहा है कि कल ही शाम 4 बजे राजभवन में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह भी होगा। नीतीश कुमार फिर मुख्यमंत्री बनने की शपथ लेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ