Bihar Politics: नीतीश कुमार कल देंगे इस्तीफा! बीजेपी संग बनाएंगे सरकार, शपथ ग्रहण का समय तय

Bihar Politics: आज नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री आवास पर अपने करीबी और विश्वस्त नेताओं की बैठक बुलाई है। जिसमें उप मुख्यमंंत्री समेत मंत्रिमंडल के अन्य मंत्रियों के नाम फाइल होंगे। 

Nitish Kumar

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

विज्ञापन

Bihar Politics (सौरभ कुमार, पटना): बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर चल रही अटकलें अब खत्म हो गई हैं। खबर आ रही है कि नीतीश कुमार कल जदयू पार्टी के नेताओं की बैठक बुलाएंगे। इसके बाद एनडीए में शामिल होने का औपचारिक ऐलान करेंगे। फिर शाम करीब 4 बजे राजभवन में शपथ ग्रहण हो सकता है। जिसमें नीतीश कुमार दोबारा सीएम बनने की शपथ लेंगे।

12 बजे राज्यपाल को इस्तीफा को सौंपेंगे

जानकारी के अनुसार  बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज इस्तीफा नहीं देने जा रहे हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार 28 जनवरी को पहले सुबह 10 बजे पटना, मुख्यमंत्री आवास में नई सरकार को लेकर बैठक होगी। इस बैठक में जदयू के विधायक, सांसद और अन्य पार्टी नेता शामिल होंगे। बैठक में आगे की रणनीति पर आखिरी मुहर लगने के बाद दोपहर करीब  12 बजे नीतीश कुमार अपना इस्तीफा बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर को सौंपेंगे।

विज्ञापन

विधायकों से समर्थन पत्र पर हस्ताक्षर कराएगी बीजेपी

पार्टी सूत्रों के अनुसार नीतीश कुमार अपने इस्तीफे के साथ ही राज्यपाल को सरकार बनाने के लिए बहुमत का समर्थन पत्र भी देंगे। जिसके बाद कल ही शाम 4 बजे राजभवन में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा। जिसमें नीतीश कुमार दोबारा मुख्यमंत्री बनने की शपथ लेंगे। अगर ऐसा होता है तो नीतीश 9वीं बार बिहार के सीएम पद की शपथ लेंगे। जानकारी के अनुसार इससे पहले आज रात तक भाजपा का समर्थन पत्र मुख्यमंत्री आवास पर पहुंच जाएगा। बजाया जा रहा है कि भाजपा आज अपने विधायक दल की बैठक में  विधायकों से समर्थन पत्र पर हस्ताक्षर कराएगी।

नीतीश कुमार ने बुलाई अपने करीबी नेताओं की मीटिंग

आज नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री आवास पर अपने करीबी और विश्वस्त नेताओं की बैठक बुलाई है। जानकारी के अनुसार इस बैठक में अशोक चौधरी, विजय चौधरी, संजय झा जैसे नेता पहुचेंगे। जिसमें उप मुख्यमंंत्री समेत मंत्रिमंडल के अन्य मंत्रियों के नाम फाइल होंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ