---विज्ञापन---

बिहार angle-right

सोने की कर रहे थे तस्करी, कस्टम विभाग ने 3 यात्रियों को पकड़ा

सौरव कुमार, पटना: पटना एयरपोर्ट पर अहमदाबाद की इंडिगो फ्लाइट संख्या 6e921 से सफर करके आए 3 यात्रियों को कस्टम विभाग ने धर दबोचा। गुरुवार को गोल्ड के साथ दोपहर पटना के सुरक्षा कर्मियों ने उनकी एक्टिविटी के आधार पर पकड़ा। वह तस्करी के सोना के साथ पटना 1 बजे पहुंचे थे। दिल्ली के रहने […]

---विज्ञापन---

सौरव कुमार, पटना: पटना एयरपोर्ट पर अहमदाबाद की इंडिगो फ्लाइट संख्या 6e921 से सफर करके आए 3 यात्रियों को कस्टम विभाग ने धर दबोचा। गुरुवार को गोल्ड के साथ दोपहर पटना के सुरक्षा कर्मियों ने उनकी एक्टिविटी के आधार पर पकड़ा। वह तस्करी के सोना के साथ पटना 1 बजे पहुंचे थे।

दिल्ली के रहने वाले हैं आरोपी

तस्कर का नाम मोहम्मद आरिफ, अरुण कुमार और हितेश जैन है। इसमें अरुण कुमार स्वरूप नगर दिल्ली का रहना वाला है। वहीं हितेश जैन जवाहर नगर दिल्ली का रहना वाला है। मोहम्मद आरिफ बुलंदशहर उत्तरप्रदेश का रहने वाला है। ये लोग अहमदाबाद से सोना तस्करी करके पटना ला रहे थे। जहां कस्टम विभाग की टीम ने इन्हें धर दबोचा। फिलहाल कस्टम विभाग इन लोगों से पूछताछ कर रही है।

---विज्ञापन---

डेढ़ किलो सोने की छड़ बरामद

सूत्रों से मिल रही खबर के अनुसार अवैध रूप से ये लोग सोना लेकर पटना एयरपोर्ट तक पहुंच गए थे। बताया जा रहा है कि इनके पास से डेढ़ किलो सोना का छड़ बरामद किया गया है। फिलहाल कस्टम विभाग की टीम एयरपोर्ट के अंदर पूछताछ कर रही है।

First published on: Nov 10, 2022 11:02 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola