बिहार में जितिया स्नान के दौरान 40 की मौत, अकेले औरंगाबाद में 8 बच्चों की जान गई डूबने से

Bihar Jitiya Vrat Drowning Incidents: बिहार में जितिया स्नान के दौरान हुए हादसों में 40 से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। मरने वालों में ज्यादा बच्चे और महिलाएं शामिल हैं। आदमियों की भी डूबने से मौत हुई है। सरकार ने लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी है।

Bihar Jitiya Vrat Woman Childrens Drowned into Ganga River

बारिश के कारण बिहार की नदियां और तालाब उफन रही हैं।

Woman Childrens Drowned During Jitiya Snan: देशभर में जितिया व्रत का त्योहार मनाया जा रहा है। 3 दिवसीय उत्सव के दौरान लोग गंगा में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। खासकर बिहार में इस त्योहार को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला, लेकिन बुधवार को जितिया स्नान के दौरान कई हादसे में हुए। अलग-अलग शहरों में हुए हादसों में करीब 50 लोगों के उफनती गंगा में डूबने की खबर है, इनमें से 40 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। अकेले औरंगाबाद में तालाब में नहाते समय 10 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा चंपारण, सारण, सीवान, पटना, रोहतास, अरवल, कैमूर में भी हादसे हुए हैं। इन हादसों पर बिहार सरकार ने संज्ञान लेकर जांच के आदेश दे दिए हैं। साथ ही लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

औरंगाबाद में 8 बच्चे डूब गए

जितिया स्नान के लिए तालाब में नहाने उतरे 8 लोगों की डूबने से मौत हो गई। मरने वालों में 2 महिलाएं और 6 बच्चियां शामिल हैं। यह हादसा बारुण शहर के इटहट गांव और मदनपुर शहर के गांव कुशा में हुआ। कुशा गांव के तालाब और इंटहट गांव से गुजर रही बटाने नदी से 4-4 बच्चों की लाशें मिलीं। मृतकों की पहचान कुशहा गांव निवासी उपेन्द्र यादव के 8 वर्षीय बेटे अंकज कुमार, बीरेंद्र यादव की 13 वर्षीया बेटे सोनाली कुमारी, युगल यादव की 12 साल की बेटी नीलम कुमारी, सरोज यादव की 12 साल की बेटी राखी कुमारी उर्फ काजल कुमारी, इटहट गांव निवासी गौतम सिंह की 19 साल की बेटी निशा कुमारी, 11 साल की अंकु कुमारी, गुड्डू सिंह की 12 साल की बेटी चुलबुली, मनोज सिंह की 10 साल की बेटी लाजो कुमारी के रूप में की गई है।

विज्ञापन

मोतिहारी, चंपारण, रोहतास में लोग डूबे

पूर्वी चंपारण जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के तहत आने वाली सुनौती नदी में उपेंद्र कुमार यादव का 8 वर्षीय बेटा शैलेश कुमार और संजय कुमार यादव की 5 साल की बेटी अंशु प्रिया डूब गई। परसौनी गांव निवासी रंजीत साह पत्नी रंजीता देवी (35) और 12 साल की बेटी राजनंदनी कुमारी डूब गई। हरसिद्धि थाना क्षेत्र के तहत आने वाले गांव विशुनपुरा के बाबूलाल राम के 10 साल के बेटे की डूबने से मौत हुई। चंपारण के गांव दानियाल परसौना में मनोज पटेल के 10 साल के बेटे शिवम कुमार और खोभारी साह के 11 साल के पुत्र विवेक कुमार की मौत हुई।

विज्ञापन

इन इलाकों में तालाब में डूबने से मरे लोग

सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र के तहत आने वाले गांव सबदरा राधे श्याम साह की 12 साल की बेटी शोभा कुमारी की मौत हो गई। दाउदपुर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले गांव भरवलियां में श्रवण प्रसाद सोनी के 13 साल के बेटे गोलू कुमार की मौत हुई। सीवान जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के तहत आने वाले गांव पकवालिया मुखिया यादव के बेटे शुभम यादव की मौत हुई। पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले गांव अमनाबाद हलकोरिया चक में शिवनारायण राय की बेटी अंजली कुमारी की मौत हुई। रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले एक गांव में 8 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बख्तारी सूर्य मंदिर के तालाब में 8 साल की बच्ची डूब गई। कैमूर जिले के सोनहन थाना क्षेत्र के तहत आने वाले गांव तरहनी में सोहन बिंद के 10 साल के बेटे रोहन बिंद की मौत हो गई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ