न पति न प्रेमी तो वो अजनबी कौन? जिसने बेंगलुरु में महालक्ष्मी की हत्या करके लाश के किए 30 टुकड़े

Bengaluru Mahalakshmi Murder Case: बेंगलुरु में हुआ महालक्ष्मी मर्डर केस उलझ गया है, क्योंकि मृतका के पति और प्रेमी दोनों के खिलाफ सबूत नहीं मिले हैं। न पूछताछ में कोई सुराग मिला, न ही वारदातस्थल से कोई सबूत मिला। ऐसे में पुलिस को अब अजबनी हत्यारोपी की तलाश है।

Bengaluru Mahalakshmi Murder Case

Bengaluru Mahalakshmi Murder Case

विज्ञापन

Mahalakshmi Murder Case Latest Update: बेंगलुरु के व्यालिकेवल इलाके में हुए महालक्ष्मी मर्डर केस उलझ गया है। बेंगलुरु पुलिस ने महालक्ष्मी के पति हेमंत दास और प्रेमी अशरफ दोनों से पूछताछ कर ली है। दोनों ने हत्या करने से इनकार कर दिया है। दोनों से पूछताछ में कोई ऐसा सुराग भी नहीं मिला, जिससे पता चले कि उन्होंने हत्या की है। वारदातस्थल से भी दोनों के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिले हैं। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि अगर पति हेमंत दास और प्रेमी अशरफ ने महालक्ष्मी को नहीं मारा तो फिर किसने मारा? कब, कैसे और क्यों मारा?

हालांकि पुलिस ने अभी तक हेमंत और अशरफ को क्लीन चिट नहीं दी है, लेकिन पुलिस के शक की सुई अब तीसरे शख्स की तरफ घूम गई है, जो गुमनाम है। इसका जवाब शायद उस फोन नंबर में छिपा हो, जिस पर आखिरी बार महालक्ष्मी ने कॉल किया था। महालक्ष्मी के फोन से आखिरी कॉल 2 सितंबर को हुई थी, इसका मतलब यह है कि महालक्ष्मी 2 सितंबर के बाद जिंदा नहीं थी। उसकी मां और बहन लगातार उसे फोन कर रहे थे, लेकिन उससे बात नहीं हो पा रही थी। इसके बाद दुर्गंध आने पर मकान मालिक ने पुलिस को फोन करके बुलाया और वारदात का खुलासा हुआ।

Advertisment

महालक्ष्मी की मां और बहन आई सामने

NDTV की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस सूत्रों से जानकारी मिली है कि महालक्ष्मी की मां और बहन ने भी पुलिस को बयान दर्ज करा दिए हैं। उन्होंने बताया कि महालक्ष्मी की शादी साल 2018 में हेमंत दास के साथ नेपाल में ही हुई थी। साल 2019 तक दोनों वहीं रहे, फिर हेमंत एक मोबाइल शॉप में काम करने बेंगलुरु आ गया और महालक्ष्मी भी उसके साथ आ गई। दोनों की एक बेटी भी हुई। साल 2023 तक दोनों नीला मंगला इलाके में किराये के मकान में रहकर खुशहाल जीवन जी रहे थे, लेकिन अचानक अशरफ इनकी जिंदगी में आ गया और परिवार टूट गया।

पिछले 9 महीने से महालक्ष्मी व्यालीकवल इलाके में किराये के मकान में रहती थी। महालक्ष्मी को एक ब्यूटी शॉप में सेल्स गर्ल की जॉब मिल गई थी। वे दोनों उससे हर 15 दिन में मिलते थे। हर 15 दिन में वह बेटी से मिलने पति हेमंत के घर जाती थी, लेकिन पिछले 15 दिन से वे और हेमंत उससे बात करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उसका फोन नहीं मिल रहा था। इस बीच 21 सितंबर को महालक्ष्मी के मकान मालिक का फोन आ गया और उसकी हत्या होने का पता चला। समझ ही नहीं आ रहा है कि महालक्ष्मी के साथ यह सब क्यों हुआ और कैसे हुआ?

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ