बिहार का कुख्यात गैंगस्टर हरियाणा में ढेर, कौन था सरोज राय? जिसने AK-56 से मचा दी थी दहशत

Bihar Gangster Saroj Rai Enconter in Haryana: बिहार के सीतमढ़ी का नामी गैंगस्टर सरोज राय का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया है। हरियाणा के मानसेर में काफी देर तक चली मुठभेड़ के बाद पुलिस ने सरोज राय को मौके पर ही ढेर कर दिया।

Bihar Ganster Saroj rai

Bihar Gangster Saroj Rai Enconter in Haryana: हरियाणा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बिहार के कुख्यात गैंगस्टर सरोज राय का हरियाणा में एनकाउंटर कर दिया गया है। बिहार एसटीएफ और हरियाणा पुलिस ने साथ मिलकर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। बिहार के सीतमढ़ी में सरोज पर 2 लाख का इनाम घोषित किया गया था।

विज्ञापन

मुठभेड़ में एक जवान जख्मी

सूत्रों की मानें तो बिहार एसटीएफ पिछले काफी समय से सरोज राय की तलाश में थी। सरोज राय के हरियाणा में होने की खबर मिलते ही एसटीएफ ने हरियाणा पुलिस से मदद मांगी। हरियाणा पुलिस और बिहार एसटीएफ ने साथ मिलकर ज्वॉइंट ऑपरेशन चलाते हुए मानसेर में सरोज राय का एनकाउंटर कर दिया। एनकाउंटर से पहले पुलिस और गैंगस्टर के बीच तगड़ी मुठभेड़ देखने को मिली। इस मुठभेड़ में एसटीएफ का एक जवान भी जख्मी हो गया।

विज्ञापन

कौन था गैंगस्टर सरोज राय?

कुख्यात गैंगस्टर सरोज राय बिहार के सीतामढ़ी के महिन्दवारा स्थित बतरौली गांव से ताल्लुक रखता था। सरोज पर विधायक समेत कई लोगों से रंगदारी वसूलने का आरोप था। सीतामढ़ी के कई थानों में सरोज के खिलाफ 30 से भी अधिक संगीन मुकदमें दर्ज हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जनवरी 2019 में सरोज के एक गुर्गे के पास से AK-56 बरामद की गई थी, जिसके बाद सरोज के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत भी मामला दर्ज हुआ था।

विज्ञापन

AK-56 से मुंशी को भूना

खबरों की मानें तो सरोज राय ने अपने गुर्गों के साथ मिलकर सीतामढ़ी में सड़क बनाने वाली कंपनी के मुंशी की हत्या कर दी थी। सरोज की गैंग ने इसी AK-56 से मुंशी विनोद राय पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई और मुंशी की मौके पर ही मौत हो गई। यही नहीं, 2014 में सरोज ने सीतामढ़ी के बड़े व्यापारी यतींद्र खेतान की भी हत्या कर दी थी। इसके बाद से ही सरोज सुर्खियों में आया था। वहीं रंगदारी न देने वाले 6 लोगों को भी सरोज ने मौत के घाट उतार दिया था। बिहार पुलिस पिछले 10 साल से सरोज को ढूंढ रही थी।

बिहार पुलिस ने रखा 2 लाख का इनाम

विधायक से रंगदारी मांगने के बाद सरोज राय का नाम बिहार पुलिस की हिट लिस्ट में शामिल हो गया था। ऐसे में बिहार पुलिस ने सरोज पर 50 हजार का इनाम रखा था, जिसे बाद में बढ़ाकर 2 लाख कर दिया गया। पुलिस कई बार सरोज को गिरफ्तार करने के लिए उसके ठिकानों पर छापेमारी कर चुकी थी। वहीं बीती रात पुलिस को कामयाबी मिली और मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने सरोज को ढेर कर दिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ