जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले की साजिश! पुंछ में मिला IED और विस्फोटक सामग्री

Jammu Kashmir Terrorist Attack Conspiracy : जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों ने आतंकी हमले की बड़ी साजिश को विफल कर दिया। पुंछ में विस्फोटक सामग्री मिलने से हड़कंप मच गया। जवानों ने आतंकियों की तलाश में सर्च अभियान तेज कर दिया।

Jammu Kashmir Gulmarg Terrorist attack

File Photo

विज्ञापन

Jammu Kashmir Terrorist Attack Conspiracy : जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली। जवानों ने आतंकी हमले की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। जांच एजेंसियों ने पुंछ में सर्च अभियान चलाया, जिसमें दो आईईडी और विस्फोट सामग्री बरामद की गई। सूचना पर बम निरोधक दस्ता को बुलाया गया। इसके बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया और आतंकियों की तलाश कर रही है।

पुंछ के मेंढर में छजला पुल के नीचे एक संदिग्ध वस्तु दिखी, जिसकी सूचना लोगों ने स्थानीय पुलिस को दी। संदिग्ध वस्तु की जानकारी मिलते ही सुरक्षा बलों की टीम आनन-फानन में मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को चारों ओर से घेर लिया। बम निरोधक दस्ते ने चेक किया तो उसमें विस्फोटक सामग्री मिली, जिससे अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन

जानें संदिग्ध वस्तुओं में क्या-क्या मिला?

सुरक्षा बलों ने एक किलोग्राम से अधिक संदिग्ध आरडीएक्स, दो आईईडी, एक बैट्री, दो कंबल और खाने का कुछ सामान बरामद किया। अब इस मामले की जांच की जा रही कि ये विस्फोटक सामग्री कहां से आई और किसने इसे यहां पर रखा था। एजेंसियां आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही हैं और आतंकवादियों को ढूंढ रही हैं।

विज्ञापन

पिछले महीने भी मिला विस्फोटक पदार्थ का जखीरा

विज्ञापन

आपको बता दें कि इससे पहले भी पुंछ जिले में विस्फोटक पदार्थों का जखीरा मिल चुका है। पिछले महीने पाकिस्तान निर्मित एके-47, पिस्तौल, आईईडी के लिए विस्फोटक बरामद किए गए थे। बताया जा रहा है कि आतंकवादी किसी बड़े हमले की साजिश को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ