स्टूडेंट्स से लेकर वीसी तक सब लेडीज, बिहार में खुलेगी महिला यूनिवर्सिटी, CM सम्राट चौधरी का ऐलान

रक्षाबंधन के मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लगातार दूसरे दिन महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है. मुख्यमंत्री चौधरी ने कहा कि बिहार में महिला यूनिवर्सिटी खुलेगी, जहां स्टूडेंट्स से लेकर वाइस चांसलर तक सब महिलाएं होंगी. बीते दिन भी सीएम ने बेटियों की सुरक्षा, पढ़ाई और रोजगार के लिए बड़े ऐलान किए थे.

Bihar Women University, Samrat Choudhary Announcement, Bihar News Hindi, Mahila Rojgar Yojana Bihar, Samriddh Mahila Samriddh Bihar

मुख्यमंत्री चौधरी ने कहा कि बिहार में महिला यूनिवर्सिटी खुलेगी। तस्वीर क्रेडिट: AI

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर बिहार की महिलाओं को बड़ा तोहफा देते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ऐलान किया है कि बिहार में महिला यूनिवर्सिटी खोली जाएगी, जिसमें स्टूडेंट्स से लेकर वीसी तक सब लेडीज होंगी. इस विश्वविद्यालय की सबसे खास बात यह होगी कि इसमें छात्राओं के एडमिशन से लेकर प्रोफेसर, गैर-शैक्षणिक कर्मचारी और यहां तक कि कुलपति के पद पर भी सिर्फ और सिर्फ महिलाएं ही जिम्मेदारी संभालेंगी. यह नई यूनिवर्सिटी न केवल उच्च शिक्षा में बेटियों की भागीदारी बढ़ाएगी, बल्कि प्रशासनिक और शैक्षणिक क्षेत्र में महिलाओं के नेतृत्व का एक नया मॉडल भी पेश करेगी.

विज्ञापन

पटना के बापू सभागार में आयोजित ‘समृद्ध महिला समृद्ध बिहार अभियान’ के दौरान यह घोषणा की गई. इस मौके पर महिला रोजगार योजना के तहत 5 लाख लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में डीबीटी (DBT) के जरिए लगभग 600 करोड़ रुपये की राशि सीधे ट्रांसफर की गई. साथ ही यह भी संकल्प दोहराया गया कि साल 2030 तक जीविका दीदियों के सर्वांगीण विकास पर करीब 20 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे.

विज्ञापन

महिलाओं और छात्राओं के लिए 3 अन्य बड़े तोहफे

इससे पहले राज्य में बेटियों को आत्मनिर्भर और सुरक्षित बनाने के लिए तीन अहम योजनाओं की शुरुआत की गई थी

बालिका पीएचडी फेलोशिप

विज्ञापन
  • कार्यक्रम में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए ‘मुख्यमंत्री बालिका पीएचडी फेलोशिप योजना’ शुरू की गई है. इसके तहत 1,000 छात्राओं को चार साल तक हर महीने 10,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी.

‘पुलिस दीदी’ बनीं सुरक्षा की ढाल

  • स्कूल और कॉलेजों के आसपास बेटियों की सुरक्षा मजबूत करने के लिए 4,700 दोपहिया वाहनों के साथ ‘पुलिस दीदी’ दस्ते को रवाना किया गया है. रक्षाबंधन से पहले सरकार की इन पहलों के जरिए संदेश साफ है-बेटियों की सुरक्षा, पढ़ाई और रोजगार के लिए सरकार अब एक साथ कई मोर्चों पर काम करने का दावा कर रही है.

बेटी स्टार्टअप चैलेंज

विज्ञापन
  • ‘बिहार की बेटी स्टार्टअप चैलेंज योजना’ के तहत स्टार्टअप शुरू करने वाली लगभग 2,100 महिला उद्यमियों को 50 हजार से लेकर 2 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता मिलेगी.मुख्यमंत्री ने अगले तीन वर्षों में 1 करोड़ महिलाओं को सीधे रोजगार से जोड़ने का लक्ष्य भी रखा है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ