बिहार में आज शक्ति प्रदर्शन, CM योगी, अमित शाह समेत कई NDA नेताओं की रैलियां, राहुल-तेजस्वी भी उतरेंगे मैदान में

बिहार चुनाव 2025: बिहार में आज चुनाव के लिए एनडीए और महागठबंधन अपनी पूरी ताकत झोंकने वाले हैं. छपरा में राजनाथ सिंह और अलीनगर सीट पर मैथिली के समर्थन में अमित शाह जनसभा करने वाले हैं. इसके अलावा, सीएम योगी और नायब सिंह सैनी भी पटना जाने वाले हैं. आज से ही महागठबंधन के कद्दावर नेताओं, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का प्रचार शुरू होने वाला है

bihar election 2025

बिहार चुनाव 2025: छठ का समापन होते ही नेताओं ने बिहार में अपना प्रदर्शन तेज कर दिया है. कल तेजस्वी यादव ने तेजस्वी प्रण पत्र जारी किया और आज से राहुल गांधी और तेजस्वी यादव बिहार में महागठबंधन के लिए रैलियां शुरू करेंगे. वहीं, दूसरी तरफ एनडीए भी पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरने वाला है. बिहार से नेताओं-मंत्रियों का पटना आना शुरू हो गया है. अमित शाह, राजनाथ सिंह और सीएम योगी भी रैली करेंगे.

विज्ञापन

रैलियां करेंगे केंद्रीय मंत्री

अमित शाह और राजनाथ सिंह आज बिहार में तीन-तीन रैलियां करेंगे. गृह मंत्री आज तीन रैलियों और जनसंबोधनों का हिस्सा बनेंगे जिनमें सबसे चर्चित सीट अलीनगर भी शामिल है. अलीनगर मैथिली ठाकुर की सीट है, अमित शाह उनके लिए वोट अपील और समर्थन मांगेंगे. इसके अलावा, शाह बेगूसराय, दरभंगा और समस्तीपुर भी जाएंगे. केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह हायाघाट, छपरा और बाढ़ जाएंगे. रक्षा मंत्री यहां जनता और कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और जनसभाएं करेंगे.

विज्ञापन

CM योगी की भी रैली

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आज बिहार के सीवान और बक्सर में जनसंबोधन करने वाले हैं. योगी आज सीवान के रघुनाथपुर, भोजपुर और शाहपुर भी जाएंगे. मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव को बांका, भागलपुर और मधेपुरा में आज की चुनावी रैली करने वाले हैं. हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी भी पटना में रैली करने वाले हैं. वहीं, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी नालंदा में चुनाव प्रचार करने वाले हैं. नालंदा नीतीश का गृह क्षेत्र है.

विज्ञापन

महागठबंधन से राहुल-तेजस्वी भी दिखाएंगे जोर

आज से बिहार में महागठबंधन की ताकत बढ़ाने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव साझा रैलियां करने वाले हैं. दोनों दिग्गज नेता मुज्जफ्फरपुर और दरभंगा में जनसभा करेंगे. बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे भी चुनावी रैली का हिस्सा हो सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ