बिहार में Chhath की खुशियां मातम में बदलीं, सनकी आशिक ने परिवार के 6 लोगों को मारी गोली

Six people were shot in Lakhisarai Bihar Chhath: बिहार के लखीसराय में एक सनकी आशिक ने एक परिवार के 6 लोगों पर गोलीबारी कर दी, घटना में 2 की मौत हो गई अन्य 4 घायलों को पीएमसीएच पटना रेफर किया गया है।

BeFunky-photo (1)

Six people were shot in Lakhisarai Bihar Chhath: छठ पर्व के चौथे दिन बिहार के लखीसराय में एक ही परिवार के छह लोगों को गोली मार दी गई, जिनमें दो की मौत हो गई जबकि चार लोगों को पटना रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि लखीसराय के पंजाबी मोहल्ला में छेड़खानी को लेकर हुए विवाद में एक सनकी युवक ने इस घटना को अंजाम दिया है।

विज्ञापन

प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला 

एएनआई ने लक्षीसराय के पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार के हवाले से बताया कि स्थानीय अधिकारियों की प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि गोलीबारी के पीछे का मकसद प्रेम प्रसंग से जुड़ा है।

विज्ञापन

घायलों को किया गया पटना रेफर

पंकज कुमार ने एएनआई से बताया कि लखीसराय के कबैया थाना अंतर्गत पंजाबी मोहल्ले में एक ही परिवार के दो सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी गई और चार अन्य घायल हो गए। घटना उस वक्त घटी जब वे छठ घाट से पूजा कर लौट रहे थे। तीन घायलों को बेगूसराय सदर अस्पताल से पटना रेफर कर दिया गया है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। बहरहाल मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ