बिहार के आरा से सांसद सुदामा प्रसाद और उनकी पार्टी SIR के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है। उनकी पार्टी सीपीआई(एमएल) लिबरेशन के SIR के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिकाकर्ता भी है। सांसद से जुड़ी एक चौंका देने वाली बात सामने आई है। दरअसल सांसद की पत्नी के पास 2 EPIC कार्ड हैं।
सांसद सुदामा प्रसाद सीपीआई (एमएल) लिबरेशन के वरिष्ठ नेता हैं। सुदामा प्रसाद की पार्टी ने SIR के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की हुई है। साथ ही बिहार में तेजस्वी के साथ मिलकर स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी SIR के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। अब उनकी पत्नी के पास से 2 EPIC कार्ड मिलने से कई सवाल उठ रहे हैं।
तेजस्वी यादव के पास भी मिल चुके हैं 2 EPIC नंबर
बिहार में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी होने के बाद से इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं। इससे पहले तेजस्वी यादव के भी 2 EPIC कार्ड नंबर मिले हैं। इसके बाद सवाल उठ रहे हैं कि आखिर ये कहां से और कैसे आए। इसे लेकर चुनाव आयोग ने तेजस्वी यादव को नोटिस जारी किया है। साथ ही उनसे दोनों मूल कॉपी मांगी है।
चुनाव आयोग करेगा नोटिस जारी
सांसद सुदामा प्रसाद की पत्नी के पास दो-दो EPIC नंबर मिलने के बाद अब माना जा रहा है कि चुनाव आयोग इन्हें भी नोटिस जारी करेगा। इसे लेकर आयोग ने तैयारी शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में कई लोगों को दो-दो EPIC नंबर सामने आ सकते हैं।