बिहार में 8वीं फेल प्रेमी से ग्रेजुएट युवती ने रचाई शादी, बोली- अपनी मर्जी से लिया फैसला

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक ग्रेजुएट लड़की ने अपने बचपन के प्यार से शादी कर ली। वह लड़का 8वीं फेल है। वहीं, लड़की की फैमिली उसकी मर्जी के खिलाफ कहीं और शादी करा रहे थे। इसलिए युवती ने घरवालों के खिलाफ जाकर ऐसा काम किया।

bihar news

bihar news

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक चौंकाने वाली प्रेम कहानी सामने आई है। यहां एक ग्रैजुएट युवती ने अपने बचपन के प्रेमी, जो केवल आठवीं कक्षा तक ही पढ़ा है, के साथ शादी कर ली। इस फैसले ने न केवल युवती के परिवार को हैरान कर दिया, बल्कि सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा बटोरी। युवती ने शादी के बाद एक वीडियो जारी कर साफ किया कि वह अपनी मर्जी से घर छोड़कर गई है और उसका अपहरण नहीं हुआ। उसने बताया कि परिवार वाले उसकी शादी जबरदस्ती कहीं और तय कर रहे थे, जिससे असहमति के चलते उसने यह कदम उठाया।

विज्ञापन

युवती ने कोर्ट मैरिज की

वायरल हो रहे वीडियो में युवती की मांग में सिंदूर भरते हुए उसका प्रेमी नजर आ रहा है। यह विवाह एकांत में हुआ, हालांकि पूरा वाकया वीडियो रिकॉर्ड किया गया। वीडियो में युवती यह भी कहती नजर आ रही है कि उसने कोर्ट मैरिज की है और यह फैसला उसने पूरी तरह अपनी मर्जी से लिया है। युवती ने अपने पिता द्वारा लगाए गए आरोपों को सिरे से नकारते हुए कहा कि उसे और उसके पति को झूठे केस में फंसाने की कोशिश की जा रही है। उसने यह भी दावा किया कि उसके परिजन उन्हें जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं।

विज्ञापन

युवती ने पुलिस और प्रशासन से मदद की गुहार

अपने और पति की सुरक्षा को लेकर युवती ने पुलिस और प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। उसका कहना है कि वह बालिग है और कानूनन उसे अपनी मर्जी से शादी करने का अधिकार है। युवती ने साफ कहा कि यह विवाह उसकी व्यक्तिगत पसंद है और वह अपने फैसले पर पूरी तरह अडिग है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ