जीतन मांझी की पार्टी के नेता के किडनैपिंग केस में एक्शन, मुख्य आरोपी के घर पर चला बुलडोजर

बिहार के बेगूसराय में जीतन मांझी की पार्टी के नेता राकेश उर्फ विकास कुमार अपहरण मामले में प्रशासन एक्शन मोड में आ गई है। कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलना शुरू हो गया है। क्या है पूरा मामला, पढ़ें बेगूसराय से जीवेश तरुण की रिपोर्ट।

Begusarai Kidnapping Case Bulldozer Action

Begusarai Kidnapping Case Bulldozer Action

बिहार की बेगूसराय पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है जहां हम पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष राकेश उर्फ विकास कुमार के अपहरण के मामले में मुख्य आरोपी डब्लू यादव के घर पुलिस ने कुर्की जब्ती की है। इसके साथ ही मुख्य आरोपी डब्लू यादव के घर को बुलडोजर से तोड़ा गया। वहीं कुर्की जब्त करने पहुंची पुलिस की भारी संख्या को देखकर डब्लू यादव के आवास के पास खड़े लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। पुलिस ने लगभग डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर घेराबंदी कर लोगों का प्रवेश बंद कर दिया।

विज्ञापन

घर को JCB की सहायता से ध्वस्त किया

इसके बाद पुलिस ने आरोपी के घर को जेसीबी की सहायता से ध्वस्त किया। वहीं पुलिस की इस कार्रवाई में घर की दीवार, खिड़की, चौखट समेत तमाम सामान जमीन में दब गए, बल्कि ग्रामीणों की दहशत भी दूर हो गई। पुलिस बलों ने रसोई घर, शौचालय सहित घर में रखे हर तरह के उपकरणों और उपस्करों को नष्ट कर दिया।

विज्ञापन

गिरफ्तारी हुए दोनों अभियुक्तों से पूछताछ

अपराधियों से त्रस्त ग्रामीणों ने पुलिस की इस कार्रवाई को संतोषजनक बताते हुए कहा कि अन्य नामजद आरोपियों के घर पर भी इसी तरह की कार्रवाई होनी चाहिए। ताकि हम सुकून से रह सकें। गौरतलब है कि पुलिस ने नामजद अभियुक्त संदलपुर पंचायत की सरपंच सीता देवी और अभियुक्त गौरव यादव की मां सीता देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तारी के दौरान दोनों अभियुक्तों से पूछताछ भी की गई थी। वहीं, फरार अभियुक्तों का पता नहीं चल पाया।

कोर्ट से कुर्की जब्त करने का वारंट

वहीं फरार अभियुक्तों पर दबाव बनाने के लिए कोर्ट से कुर्की जब्ती करने का वारंट लिया गया था। यह कार्रवाई बलिया डीएसपी नेहा कुमारी के नेतृत्व में साहेवपुर कमाल थाना क्षेत्र के संदलपुर गांव में की गई है। आपको बता दें,  24 मई को अपराधियों ने हम पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष राकेश उर्फ विकास कुमार को हथियार के बल पर अपहरण कर लिया था। अपहरण होने के बाद पुलिस ने लगातार अपराधी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की, लेकिन इसके बावजूद भी अपराधी पुलिस की पकड़ से बाहर थे।

विज्ञापन

हम पार्टी नेता के घर पर हुई थी फायरिंग 

पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी डब्लू यादव के घर को कुर्की जब्त की है। इसके साथ ही पुलिस ने घर में रखा सारा सामान अपने साथ ले गई है। मुख्य आरोपी डब्लू यादव के घर पर भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचकर कार्रवाई कर रही है। आपको बता दें, साहेवपुर कमाल थाना क्षेत्र के संदलपुर गांव से शनिवार की रात हम पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष राकेश उर्फ विकास कुमार के घर पर चढ़कर अंधाधुंध फायरिंग की गई थी। वहीं फायरिंग करने के बाद अपराधियों ने राकेश उर्फ विकास कुमार को हथियार के बल पर अपहरण कर लिया। इस दौरान लोगों ने बताया है कि गांव के ही रहने वाले कुख्यात अपराधी डब्लू यादव के द्वारा हथियार के बल पर हम पार्टी के नेता का अपहरण किया गया है। उन्होंने बताया कि आज 5 दिन बीत गए हैं, लेकिन अभी तक पुलिस किसी तरह का सुराग नहीं लगा पाई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ