एसआईआर (SIR) को लेकर जारी विवाद और विपक्ष के आरोपों के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. केरल में उनके खिलाफ करीब 20 साल पुराने सड़क निर्माण प्रोजेक्ट में 2 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने के आरोपों की जांच के आदेश दिए गए हैं. राज्य के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने एक पूर्व ठेकेदार की शिकायत पर विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो (VACB) को प्रारंभिक जांच शुरू करने का आदेश दिया है. आरोप उस समय लगाए गए थे जब ज्ञानेश कुमार केरल में लोक निर्माण विभाग (PWD) के सचिव के पद पर तैनात थे.
17 करोड़ रुपये के बदले रिश्वत मांगने का आरोप
आपको बता दें कि यह पूरा मामला केरल स्टेट ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट के तहत सड़क निर्माण कार्य से जुड़ा है. कोल्लम जिले के चादयामंगलम निवासी पूर्व ठेकेदार साजन ने विजिलेंस निदेशक को शिकायत देकर आरोप लगाया है कि प्रोजेक्ट का काम पूरा होने के बावजूद ठेकेदारों का पेमेंट रोक दिया गया था. आरोप के मुताबिक इंजीनियरों ने करीब 17 करोड़ रुपये के बिलों को मंजूरी दे दी थी, लेकिन पेमेंट के चेक जारी नहीं किए जा रहे थे.
यह भी पढ़ें: संजय राउत की मांग- बातचीत नहीं, ज्ञानेश कुमार दें इस्तीफा, बोले- लोकतंत्र बचाने की बात करने वाले ही कर रहे इसकी हत्या
ठेकेदार ने अपनी शिकायत में मलेशियाई कंपनी PATI-BEL का भी जिक्र किया है. उनका दावा है कि कंपनी के प्रोजेक्ट इंजीनियर ली सी बीन ने उन्हें बताया था कि तत्कालीन PWD सचिव ज्ञानेश कुमार कथित तौर पर भुगतान जारी करने के लिए 2 करोड़ रुपये की रिश्वत मांग रहे थे. शिकायतकर्ता के मुताबिक कंपनी के अधिकारियों ने रिश्वत देने से इनकार कर दिया था.
कंपनी इंजीनियर की आत्महत्या से भी जुड़ा मामला
शिकायत में वर्ष 2006 में ली सी बीन की आत्महत्या का भी जिक्र किया गया है. ठेकेदार साजन का आरोप है कि ली सी बीन ने आत्महत्या से पहले लिखे कथित सुसाइड नोट में ज्ञानेश कुमार के रोल का जिक्र किया था. उन्होंने यह भी दावा किया कि पेमेंट में देरी के चलते कंपनी के ठेकेदारों और मजदूरों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ा था. शिकायतकर्ता ने ली के परिवार के सदस्यों और कंपनी के पूर्व कर्मचारियों के बयान दर्ज कराने की मांग की है.
यह भी पढ़ें: ‘बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं…’, रामलीला मैदान में ममता बनर्जी का धुंआधार भाषण
संबंधित खबरें
16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
47 days ago5 राज्यों पर टूटने वाला है मौसम का कहर! नॉर्थ-इंडिया में एक साथ एक्टिव हुए तीन सिस्टम
57 days agoAaj Ka Mausam : आज रक्षाबंधन के दिन कैसा रहेगा मौसम? जानें, कहां-कहां होगी बारिश
68 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines