नई दिल्ली: टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर युवराज सिंह ने हाल ही अपना 41वां जन्मदिन मनाया। उन्हें इस अवसर पर कई दिग्गज क्रिकेटरों समेत फैंस ने बधाई दी, लेकिन इस बीच सोशल मीडिया पर खासा बवाल कट गया। दरअसल, युवराज सिंह ने 16 दिसंबर को फैन मेड एक ऐसा वीडियो शेयर किया जिसमें कथित तौर पर एमएस धोनी के हिस्से को हटा दिया। इस हिस्से में एमएस धोनी और युवराज सिंह बाइक पर बैठे नजर आते हैं।

विज्ञापन

युवराज ने काट दी वीडियो की लेंथ 

कहा जा रहा है कि युवी ने ऑरिजनल वीडियो डाउनलोड किया और उसमें से धोनी का फोटो एडिट कर हटा दिया। वीडियो का ये हिस्सा 36 से 38वें सेकंड पर आता है। इसी वजह से युवराज के वीडियो की लेंथ 1 मिनट 8 सेकंड है, जबकि ऑरिजनल वीडियो 1 मिनट 10 सेकंड का है। युवराज के इस वीडियो को शेयर करने के बाद धोनी के फैंस ने उनकी क्लास लगा दी। पूर्व भारतीय ऑल-राउंडर से नाखुश ट्विटर नेटिजंस ने उनके प्रति अपनी नाखुशी जाहिर की है।

विज्ञापन

विज्ञापन

कभी अच्छे दोस्त थे युवराज-धोनी 

कहा जाता है कि राहुल द्रविड़ के बाद युवराज सिंह कप्तानी के दावेदार थे, लेकिन जब एमएस धोनी को कप्तानी दी गई तो दोनों के रिश्तों के बीच दरार आ गई। युवराज के पिता योगराज सिंह धोनी के खिलाफ बयान देते रहे हैं। धोनी-युवी कभी बहुत अच्छे दोस्त हुआ करते थे। युवी ने इस साल मई में एक बयान देते हुए कहा था कि यदि आपको कोच और कप्तान से सपोर्ट मिलता है, तो आप खुशनसीब होते हैं।

विज्ञापन

https://twitter.com/0caresPaI/status/1604026120667820032

विज्ञापन

हर किसी को यह नसीब नहीं होता धोनी जैसा सपोर्ट

महेंद्र सिंह धोनी को ही देख लीजिए वह अपने करियर के आखिर तक खेलते रहे। उन्हें विराट कोहली और रवि शास्त्री से सपोर्ट मिला वे धोनी को 2019 वर्ल्ड कप तक भी लेकर गए। मेरा मानना है कि सपोर्ट काफी मायने रखता है, लेकिन टीम इंडिया में यह हर किसी को यह नसीब नहीं होता। युवराज सिंह ने 12 दिसंबर को अपना 41वां जन्मदिन मनाया है। युवी का ये ऑरिजनल पोस्ट जेम्सऑफ क्रिकेट ने शेयर किया था। इस पोस्ट में युवराज के बचपन और वर्तमान के बीच की कहानी बताई गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ