Gyanendra Sharma
Read More
---विज्ञापन---
Wrestlers Protest: केंद्र सरकार पहलवानों से बातचीत के लिए तैयार हो गई है। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि मैंने पहलवानों को फिर से बातचीत के लिए बुलावा भेजा है। इससे पहले पहलवानों ने 4 जून की रात को गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और रेसलर्स के बीच 6 महीने पहले 24 जनवरी को पहली बार बातचीत हुई थी। इसके बाद रेसलर्स ने अपना आंदोलन खत्म कर दिया था।
कश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ देश के रेसलर्स प्रदर्शन कर रहे हैं। 18 जनवरी को जंतर-मंतर पर विनेश फोगाट, साक्षी मलिक के साथ बजरंग पूनिया ने धरना शुरू किया। आरोप लगाया कि WFI के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने महिला पहलवानों का यौन शोषण किया। कमेटी बनी लेकिन जांच की रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं किया गया। पहलवान फिर से 23 अप्रैल को जंतर-मंतर पर धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि जब तक बृजभूषण की गिरफ्तारी नहीं होती, धरना जारी रहेगा।
The government is willing to have a discussion with the wrestlers on their issues.
I have once again invited the wrestlers for the same.
— Anurag Thakur (मोदी का परिवार) (@ianuragthakur) June 6, 2023
दिल्ली पुलिस ने 28 अप्रैल को सिंह के खिलाफ दो प्राथमिकी दर्ज की। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण पर छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट में 2 एफआईआर दर्ज की।
पुलिस को इस मामले में 4 गवाह मिले हैं, जिन्होंने बृजभूषण पर लगे आरोपों की पुष्टि की है। इनमें एक-एक ओलिंपियन, कॉमनवेल्थ गोल्ड मेडलिस्ट, इंटरनेशनल रेफरी और स्टेट लेवल कोच शामिल है। दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण शरण सिंह से दो बार पूछताछ की है। साथ ही उनसे जुड़े 200 लोगों से भी पूछताछ हुई है।
न्यूज 24 पर पढ़ें स्पोर्ट्स, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।