नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर पुलिस और पहलवानों के बीच झड़प की खबर सामने आई है। पहलवानों ने आरोप लगाया कि पुलिस के जवान ने शराब पीकर उनसे बदतमीजी की। उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि कुछ पहलवानों के सिर में चोट लगी है। पहलवानों के लिए बेड लेकर पहुंचे आप नेता सोमनाथ भारती ने कहा- पुलिस वाले ने शराब पीकर गालियां दीं। इसके बाद कहासुनी हुई।

विज्ञापन

पहलवान बजरंग पूनिया ने कहा- हमें पूरे देश के समर्थन की जरूरत है, सभी को दिल्ली आना चाहिए। पुलिस हमारे खिलाफ बल प्रयोग कर रही है और बृजभूषण के खिलाफ कुछ नहीं कर रही।

विज्ञापन

23 अप्रैल से धरने पर बैठे हैं पहलवान 

दिल्ली के जंतर-मंतर पर बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट जैसे पहलवान 23 अप्रैल से धरने पर बैठे हैं। पहलवान भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर डटे हैं। बृजभूषण पर 7 रेसलर्स ने सेक्शुअल हैरेसमेंट का आरोप लगया है। उनपर दो FIR दर्ज कराई हैं। इनमें एक पॉक्सो एक्ट में है। पहलवानों ने बुधवार को कहा- खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस मामले को दबाने की कोशिश की। विनेश फोगाट ने कहा कि हमने खेल मंत्री के साथ बातचीत के बाद विरोध प्रर्दशन बंद कर दिया था। हमने उन्हें यौन उत्पीड़न के बारे में बताया था, लेकिन उन्होंने कमेटी बना दी पर इस मामले को दबाने की कोशिश की।

बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग

पहलवानों के विरोध के दूसरे चरण में बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। फोगाट ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, ‘ऐसे शख्स के खिलाफ खड़ा होना बहुत मुश्किल है जो इतने लंबे समय तक अपनी ताकत और पद का गलत इस्तेमाल कर रहा हो।’ पहलवानों को इस बार कई पार्टी पार्टी और नेताओं का समर्थन मिला है। कांग्रेस और आम आदमी के कई नेता खिलाड़ियों का समर्थन देने जंतर मंतर पहुंच रहे हैं। इस बीच बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि मैंने किसी के साथ गलत हरकत नहीं की। आरोप लगाने वाले पहलवान बच्चे हैं और राजनीति के शिकार हो गए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ